Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उदयपुर में लगने जा रहा है विश्व के महान संगीतकारों का महा-कुम्भ

उदयपुर में लगने जा रहा है विश्व के महान संगीतकारों का महा-कुम्भ

9 फरवरी से शूरू होने जा रहा, लेक सिटी उदयपुर में तीसरे विश्व संगीत महोस्तव , जिसमे संगीत की दुनिया की कई महान हस्तियां शिरकत करेंगी।

By Goldi

अपने अद्भुत सौन्दर्य से पूरी दुनिया में अलग पहचान रखने वाला और भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार उदयपुर में जल्दी तीसरे विश्व संगीत महोस्तव का आयोजन किया जायेगा। इस विश्व संगीत महोत्सव में दुनिया के जाने-माने संगीत-कार ,फनकार अपने संगीत को सेलिब्रेट करते हुए अपनी मन्त्रमुग्ध आवाज का जादू बिखेरेंगे।

9 फरवरी से शूरू होने जा रहा, लेक सिटी उदयपुर में विश्व संगीत उत्सव , जिसमे संगीत की दुनिया की कई महान हस्तियां शिरकत करेंगी। इस महोत्सव में बॉलीवुड की दुनिया के महान संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय से लेकर हॉलीवुड हस्तियां भी हिस्सा लेंगी। इसके अलावा आप यहां मशहूर बैंड्स की लाइव परफॉरमेंस का भी मजा ले सकेंगे।

16 देश और 150 से अधिक कलाकर

16 देश और 150 से अधिक कलाकर

माना जा रहा है कि, इस बार इस विश्व संगीत महोत्सव में करीबन 16 से अधिक देशों के करीबन 150 कलाकाल शामिल होंगे। यह कार्यक्रम उदयपुर के अलग अलग हिस्सों में आयोजित किये जायेंगे। यह फेस्टिवल स्थनीय कलाकरों औरकर ख़ास तौर पर राजस्थानी कलाकरों को मंच प्रदान कराएगा, साथ ही राजस्थानी कला लोगो के सामने आएगी। साल दर साल इस संगीत महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आयोजकों ने भी किसी की भी एंट्री को प्रतिबंधित नहीं किया है।

कहां आयोजित होगा उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव?

कहां आयोजित होगा उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव?

उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव 2018 उदयपुर के गाँधी ग्राउंड,फतेह सागर,महाराणा प्रताप एयरपोर्ट और उदयपुर रेलवे स्टेशन पर अलग अलग समय पर 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित होगा।

उदयपुर में क्या देखें

उदयपुर में क्या देखें

अगर आप खास इस महोत्सव के लिए उदयपुर की ओर रुख कर रहे हैं, तो हम अपने इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं, कि आप उदयपुर में और क्या खास देख सकते हैं।

लेक पैलेस
उदयपुर के आकर्षकों में से एक है लेक पैलेस जो पिछोला झील के एक टापू पर बना हुआ है। यह पैलेस दुनिया के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है। हालांकि इस महल में अब एक आलीशान होटल बना दिया गया है। इस आलीशान महल तक पहुँचने के लिए आपको बोटिंग की सवारी करनी होगी।Pc:Benoy

फ़तेह सागर झील

फ़तेह सागर झील

फ़तेह सागर झील उदयपुर के सबसे खूबसूरत आकर्षकों में से एक है। इस झील के किनारे बैठ आप घंटों इसके नज़ारे देख के बिता सकते हैं। यह झील बेहद खूबसूरत है।Pc:Kushal.juneja

राजमहल (सिटी पैलेस)

राजमहल (सिटी पैलेस)

सफ़ेद संगमरमर से बना यह राजमहल (सिटी पैलेस) पुरातन स्थापत्य कला का जीता जागता उदाहरण है। यह महल न सिर्फ उदयपुर बल्कि राजस्थान के सबसे आलीशान और विशाल महलों में से एक है।
Pc:Christopher Walker

गुलाब बाग

गुलाब बाग

इस आलीशान बाग़ में खूबसूरत फूलों के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था है। यहाँ आप चिड़ियाघर, छोटी बच्चों वाली ट्रेन और इस बाग़ के खूबसूरत नज़ारों का लुफ्त उठा सकते हैं।

सहेलियों की बाड़ी

सहेलियों की बाड़ी

सहेलियों की बाड़ी को महाराजा उदयसिंह ने अपने परिवार की महिलाओं के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए बनवाया था। यहाँ हरेभरे पेड़ पौधे, संगीतमय फव्वारे और आकर्षक दृश्य किसी भी पर्यटक को अपनी और आकर्षित कर सकता है।Pc:Clément Bardot

भारतीय लोक कला मंडल

भारतीय लोक कला मंडल

भारतीय लोक कला मंडल में लोक-परिधानों, आभूषणों, मुखौटों, गुड़िया, लोक वाधों तथा लोक चित्रकारी आदि को देखा जा सकता है। यह एक संस्थान है जो कि देश-विदेश में अपने नृत्य-नाट्य व कठपुतलियों को प्रदर्शित भी करता है।Pc:Yann Forget

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+