Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Budget 2025 : बिहार में 3 नया एयरपोर्ट और पटना एयरपोर्ट का विस्तार समेत विमानन क्षेत्र की प्रमुख घोषणाएं

Budget 2025 : बिहार में 3 नया एयरपोर्ट और पटना एयरपोर्ट का विस्तार समेत विमानन क्षेत्र की प्रमुख घोषणाएं

संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रही हैं। पिछली बार की तरह ही इस बार भी बिहार की झोली में काफी कुछ आया है। केंद्र में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में बिहार को काफी कुछ मिला था। इसलिए इस साल भी बिहारवासियों को काफी कुछ उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह इनकम टैक्स बिल अलग से आएगा।

इसके साथ ही विमानन क्षेत्र में वित्त मंत्री सीतारमण ने कई प्रमुख घोषणाएं की हैं। अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बार इस बात को दोहराया कि सरकार सबका साथ और सबके विकास पर जोर दे रही है।

union budget 2025-26

विमानन क्षेत्र के लिए की गयी प्रमुख घोषणाएं -

उड़ान योजना (UDAAN Scheme) में संशोधन किया जाएगा और इसे क्षेत्रीय इलाकों तक भी पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना को संशोधन के साथ ही देशभर के 120 नए शहरों को जोड़ा जाएगा। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि अगले 10 सालों में इस योजना से 4 करोड़ अतिरिक्त लोगों को जोड़ने की योजना है।

- हवाई उड़ानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने बिहार में 3 नए एयरपोर्ट के निर्माण की घोषणा की है। ये तीनों एयरपोर्ट ग्रीनफिल्ड होंगे। पटना और बिहटा के अलावा बाकी बनने वाले इन तीनों नए एयरपोर्ट हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। उम्मीद की जा रही है कि इससे भविष्य में बिहार के विमानन क्षेत्र का विकास और विस्तार होगा।

- पटना एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने पटना एयरपोर्ट के विस्तार की घोषणा भी की है।

- इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की है कि देश भर के 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।

budget 2025

- पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में हैलीपैड की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जाएगी। यह सुविधा मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत को ध्यान में रखकर ही तैयार की जाएगी। ताकि आवागमन में सुविधा के साथ-साथ किसी भी आपातकालिन परिस्थिति का सामना किया जा सकें और आपातकालिन परिस्थितियों के समय में पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचना आसान बन सकें।

बता दें, उड़ान योजना पीएम मोदी की एक महत्वकांक्षी परियोजना है, जिसकी शुरुआत साल 2016 में की गयी थी। 'उड़ देश का आम नागरिक' यानी उड़ान योजना के तहत पीएम मोदी देश के उन इलाकों को भी हवाई मार्ग से जोड़ना चाहते थे, जहां हवाई सेवाएं उपलब्ध नहीं है। पीएम मोदी ने उड़ान योजना के संबंध में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि वह चप्पल पहने हुए एक व्यक्ति को भी हवाई जहाज में चढ़ते हुए देखना चाहते हैं।

More News

    Read more about: budget airport bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+