Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के पास मौजूद यह शहर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 9 एक्सप्रेसवे से जुड़ा है! कौन सा है यह शहर?

दिल्ली के पास मौजूद यह शहर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 9 एक्सप्रेसवे से जुड़ा है! कौन सा है यह शहर?

पिछले कुछ सालों से हमारे देश में संरचनात्मक विकास बड़ी तेजी से हो रहा है। इस वक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में कई एक्सप्रेसवे (Expressway) का निर्माण एक साथ किया जा रहा है। ये सभी एक्सप्रेसवे देश के अलग-अलग हिस्सों और शहरों को एक-दूसरे के करीब लाने और उनके बीच की दूरी को घटाने का काम करने वाले हैं।

इस वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में कोई शहर 1 तो कोई महानगर 4 एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं, हमारे देश का एक शहर ऐसा भी है जो एक या 4 नहीं बल्कि 9 एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। यह शहर न तो मायानगरी मुंबई, न ही सिलीकॉन सिटी बेंगलुरु, न ही नवाबों का शहर लखनऊ और न ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यह शहर दिल्ली के पास यानी NCR के पास मौजूद है।

expressway meerut

हम जिस शहर के बारे में बात कर रहे हैं, वह है उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर मेरठ। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मेरठ में इन दिनों परिवहन व यातायात संपर्क का काफी तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली-NCR के पास मौजूद होने की वजह से यहां संरचनात्मक विकास भी काफी तेजी से हो रहे हैं, जिसमें औद्योगिक विकास भी शामिल है। बताया जाता है कि यहां जिन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, वह सभी भारतमाला परियोजना और गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का हिस्सा है।

कौन-कौन से एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है मेरठ?

delhi meerut expressway

1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - 96 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी को काफी कम कर देता है। पहले जहां दिल्ली से मेरठ तक आने-जाने में 2.5 घंटे का समय लगता था, वहीं इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अब मात्र 45 मिनट का समय लगता है।

2. गंगा एक्सप्रेसवे - यह एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन है, जिसके जल्द ही खुलने की उम्मीद जतायी जा रही है। 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।

3. मेरठ-कानपुर एक्सप्रेसवे - इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है। 400 किमी से ज्यादा लंबा यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे अलीगढ़ होकर गुजरेगा।

4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस - यह एक्सप्रेसवे भी अभी निर्माणाधीन है। दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी को यह एक्सप्रेसवे लगभग 2.5 घंटे तक कम कर देगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 210 किमी होगी।

5. शामली-मेरठ एक्सप्रेसवे - यह एक्सप्रेसवे 100 किमी से ज्यादा लंबा होगा। इसका निर्माण भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

6. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे - यह एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। सोनीपत, बागपत और गाजियाबाद को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे लगभग 135 किमी लंबा है।

7. NH-58 - मेरठ से हरिद्वार तक जाने वाला यह नेशनल हाईवे लगभग 200 किमी लंबा है। हाल ही में इस नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया गया है।

8. NH-334B - मेरठ से पानीपत तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे 70 किमी लंबा है। इस एक्सप्रेसवे को खोल दिया गया है, जिससे होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में गाड़ियां आवाजाही करती हैं।

9. वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे - यह एक्सप्रेसवे भी शुरू हो चुका है जिससे होकर लोग बड़ी आसानी से अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंच जाते हैं। यह एक्सप्रेसवे 135 किमी लंबा है।

More News

    Read more about: delhi meerut expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+