Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड में शुरू हुई आदि कैलाश और ओम् पर्वत के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, Details

उत्तराखंड में शुरू हुई आदि कैलाश और ओम् पर्वत के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, Details

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड में आदि कैलाश और ओम् पर्वत की चोटियों के दर्शन के लिए नयी हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल (सोमवार) को 16 पर्यटकों के समुह को लेकर हेलीकॉप्टर ने अपनी पहली ट्रिप पूरी की।

उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी प्रेस वार्ता में दावा किया गया है कि इस पहल के माध्यम से राज्य के दूर-दराज के इलाकों में भी पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर की पहली ट्रिप में जो 16 पर्यटक शामिल थे उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा राज्यों से लोग थे।

उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर इस ट्रिप को करवाने वाली Trip to Temples के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिनों के इस ट्रिप में आदि कैलाश और ओम् पर्वत का एरियल व्यू दिखाया जाएगा। पर्यटकों को MI17 हेलीकॉप्टर से ले जाकर दोनों पवित्र पर्वतों के दर्शन करवाएं जाएंगे।

क्या-क्या होगा ट्रिप में शामिल

helicopter trip uttarakhand

इस ट्रिप के पहले दिन पिथौरागढ़ के होटल में चेक-इन के बाद पूरा दिन का आराम दिया जाएगा, ताकि पर्यटकों का शरीर अगले दिन की उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। रात को डिनर और रुकना भी पिथौरागढ़ के होटल में ही है। ट्रिप के दूसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद पिथौरागढ़ हेलीपैड पर ले जाया जाएगा, जहां पहले से ही हेलीकॉप्टर यात्रियों का इंतजार कर रहा होगा।

हेलीकॉप्टर की यह उड़ान लगभग 2 घंटे 15 मिनट की होगी, जिसमें आदि कैलाश पर्वत के दर्शन, व्यास घाटी के शानदार नजारे और आखिर में ओम् पर्वत का बेहद से दर्शन करवाया जाएगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर यात्रियों को वापस पिथौरागढ़ लेकर आएगा जिसके बाद यात्री अपने-अपने घरों की ओर लौट सकते हैं।

हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम् पर्वत के दर्शन करने का सबसे बड़ा फायदा है उन यात्रियों को है जिन्हें पहाड़ी घुमावदार रास्तों पर मोशन सिकनेस या फिर माईग्रेन जैसी समस्याएं होती हैं। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर से यह ट्रिप पूरी होने की वजह से पहाड़ों पर लैंडस्लाइडिंग का भी असर ट्रिप पर नहीं पड़ेगा।

कैसे करें बुकिंग और कितना है किराया

उत्तराखंड सरकार इस हेलीकॉप्टर सेवा को Trip to Temples के साथ मिलकर संचालित कर रही है। एक ट्रिप में 16 यात्रियों जा सकेंगे। इस ट्रिप की बुकिंग के लिए आपको Trip to Temples के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अगली ट्रिप कल यानी 4 अप्रैल को निकलेगी, जिसकी बुकिंग आप अभी भी कर सकते हैं। आदि कैलाश और ओम् पर्वत के दर्शन के लिए हर हेलीकॉप्टर ट्रिप का प्रति व्यक्ति किराया ₹40,000 है। यात्रियों की सुविधा के लिए EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

Adi kailash

इसके अलावा Trip to Temples कई और तरह की हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध करवाता है जिनमें कैलाश मानसरोवर हेलीकॉप्टर यात्रा भी शामिल है। इन सबके बारे में जानकारी आपको इनके आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिल जाएगी।

More News

    Read more about: uttarakhand travel tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+