Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन

IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मौजूद मंदिरों की श्रृंखला को मानसखंड कहा जाता है। देवभूमि उत्तराखंड को महादेव की भूमि कहा जाता है। इसका कुमाऊं क्षेत्र मानसखंड और गढ़वाल क्षेत्र केदारखंड के नाम से परिचित है। हाल ही में भारतीय रेलवे के साथ मिलकर उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने मानसखंड कॉरिडोर यात्रा की शुरुआत की है।

इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड में अध्यात्मिक यात्रा को बढ़ावा देना और पर्यटकों के बीच इन ऐतिहासिक मंदिरों की लोकप्रियता को बढ़ाना है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे की IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन के साथ मानसखंड टूर पैकेज की घोषणा भी की है। 11 दिन और 10 रातों का यह टूर दो श्रेणियों में करवाया जाएगा। इस टूर की शुरुआत राजकोट से होगी।

naina devi temple

IRCTC मानसखंड यात्रा टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी आगे दे रहे हैं -

टूर की तारीख

9 मई 2024

ट्रेन

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग स्टेशन

  • राजकोट
  • सुरेंद्रनगर
  • विरमगाम
  • चंदलोदिया
  • कलोल
  • मेहसाणा
  • पालनपुर
  • अबु रोड
  • मारवाड़ जंक्शन
  • अजमेर
  • जयपुर

कुल सीटों की संख्या - 500 (3 एसी)

nanda devi temple uttarakhand

कौन सी जगहें होंगी कवर

  • टनकपुर - पूर्णागिरी, शारदा नदी के घाट पर शाम की आरती और भजन
  • चम्पावत/लोहाघाट - बालेश्वर, चाय बागान, मायावती आश्रम
  • हाट कालिका मंदिर, पाताल भुवनेश्वर
  • जगेश्वर धाम
  • चितई - गोलू देवता
  • मुन्सियारी - नंदा देवी मंदिर
  • कैंची धाम - बाबा नीम करोली मंदिर
  • केसर देवी और कतरमल सूर्य मंदिर
  • खाटिमा - नानकमत्ता गुरुद्वारा
  • नैनीताल - नैना देवी मंदिर

क्या है Itinerary?

Day 1
राजकोट से रवाना। रातभर की यात्रा।

Day 2
ट्रेन यात्रा

Day 3
टनकपुर पहुंचकर पूर्णागिरी ले जाना। रात को टनकपुर में रुकना।

Day 4
टनकपुर से चम्पावत/लोहाघाट रवाना। बालेश्वर, चाय बागान, मायावती आश्रम घूमना। रात को चम्पावत/लोहाघाट में रुकना।

Day 5
हाट कालिका मंदिर रवाना। लंच के बाद पाताल भुवनेश्वर दर्शन के लिए जाना। साइटसीइंग के बाद चौकोरी रवाना। रात को चौकोरी में रुकना।

Day 6
जागेश्वर धाम रवाना। लंच के बाद वाया गोलू चितई अल्मोड़ा रवाना। रात को अल्मोड़ा में रुकना।

Day 7
अल्मोड़ा से नंदा देवी, कसर देवी और कतरमल सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए जाना। लंच के बाद वाया कैंची धाम - बाबा नीम करोली मंदिर, भीमताल रवाना। रात को भीमताल में रुकना।

Day 8
सुबह नैनीताल रवाना। नैना देवी के दर्शन के बाद लंच। खाली समय में नैनीताल लेक में बोटिंग और शॉपिंग (खुद का खर्च)। वापस भीमताल लौटना। रात को भीमताल में रुकना।

sun temple katarmal uttarakhand

Day 9
नानकमत्ता गुरुद्वारा के लिए रवाना। दर्शन के बाद लंच। लंच के बाद टनकपुर रेलवे स्टेशन लौटना जहां से वापस लौटने की यात्रा शुरू।

Day 10
ट्रेन यात्रा

Day 11
राजकोट पहुंचना।

कितना होगा खर्च?

श्रेणी किराया प्रति व्यक्ति
स्टैंडर्ड ₹28020
डिलक्स ₹35340

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल?

  • 3 एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा।
  • 6 रात होटल में।
  • ट्रेन में सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (सिर्फ वेज)।
  • होटल में ब्रेकफास्ट और डिनर। लंच रास्ते में कहीं।
  • स्टैंडर्ड पैकेज को नॉन एसी और डिलक्स पैकेज को एसी गाड़ियां।

IRCTC के मानसखंड यात्रा टूर पैकेज की बुकिंग व इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+