Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वंदे भारत एक्सप्रेस 130 नहीं अब दौड़ेगी 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से, जल्द होगा ट्रायल रन

वंदे भारत एक्सप्रेस 130 नहीं अब दौड़ेगी 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से, जल्द होगा ट्रायल रन

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस। अपनी स्पीड और विमान जैसी सुविधाओं की वजह से काफी कम समय में ही इस ट्रेन की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी है। सर्वाधिक 130 किमी की रफ्तार से यह ट्रेन पटरियों पर दौड़ सकती है।

देश के अधिकांश रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 90 से 110 किमी प्रति घंटा की गति से किया जाता है। लेकिन अब वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार में इज़ाफा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब वंदे भारत एक्सप्रेस सर्वाधिक 110 नहीं बल्कि 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं से बातें करती हुई आपको अपने गंतव्य तक पहुंचाएगी।

vande bharat speed limit

किस रूट पर होगी 130 किमी प्रति घंटा की गति?

मीडिया रिपोर्ट्स में पश्चिमी रेलवे के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की योजना बनायी जा रही है। सामान्य से अधिक तेज गति से चलने की वजह से मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी को तय करने में निर्धारित समय से लगभग 45 मिनट का समय कम लगेगा।

इसका जल्द ही ट्रायल रन होने वाला है जिसके लिए 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के एक सेट को कन्फर्मेटरी ऑसिलोग्राफ कार रन (COCR) को अधिकृत किया गया है। बताया जाता है कि यह ट्रायल रन पश्चिमी रेलवे के मुंबई सेंट्रल-वडोदरा-अहमदाबाद रूट पर दोनों तरफ से किया जाएगा।

vande bharat 160 km hour speed

सुरक्षा होगी प्राथमिकता

बताया जाता है कि रेलवे के पश्चिमी सर्कल के रेलवे सुरक्षा कमिशनर ने ट्रायल रन के दौरान सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से आदेश दिया गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का 160 किमी प्रति घंटा की सर्वोच्य रफ्तार से ट्रायल रन सिर्फ दिन के उजाले में और मौसम के ठीक रहने पर ही किया जाएगा।

साथ ही ट्रायल रन के दौरान रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेलवे के अधिकारियों को लेवल क्रॉसिंग पर भी तैनात करने का निर्देश दिया गया है ताकि पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित किया जा सकें कि वे उचित दूरी पर हैं और बैरिकेडिंग ठीक तरीके से की गयी है।

vande bharat express 160 km trail run

ट्रायल रन से पहले लोकोमोटिव पायलट (ड्राइवर) के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें उचित प्रशिक्षण तो दिया ही जाएगा। साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ट्रायल रन के दौरान बीच में कोई भी ट्रेन न आ जाए।

हालांकि अभी तक ट्रायल रन की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। अगर ये ट्रायल रन सफल हो जाते हैं, तो इससे न सिर्फ मुंबई-अहमदाबाद रूट पर यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि इसे दूसरी रूट्स पर भी लागू करने के बारे में सोचा जा सकता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+