Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बनारस, ओखा और अयोध्या समेत 11 शहरों से खुलने वाली ट्रेनें जाएंगी नए पंबन ब्रिज से होकर रामेश्वरम तक, List

बनारस, ओखा और अयोध्या समेत 11 शहरों से खुलने वाली ट्रेनें जाएंगी नए पंबन ब्रिज से होकर रामेश्वरम तक, List

रविवार (6 अप्रैल) को देश के दक्षिणी छोर पर बने पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने एक ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। हम सभी जानते हैं कि पंबन ब्रिज शानदार इंजीनियरिंग का नमूना है। यह समुद्र पर बना देश का पहला ब्रिज है, जिसे बीच में से ऊपर उठा दिया जा सकता है ताकि नीचे से होकर बड़े जहाज आसानी से आवाजाही कर सकें।

इसे देश का पहला Vertical Lift Sea bridge कहा जा रहा है। अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है और आप भी इस ब्रिज से होकर गुजरने के रोमांच को अनुभव करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है।

ET Now News की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने रामेश्वरम द्वीप तक जाने वाली 28 ट्रेनों की सूची जारी की है, जो पंबन ब्रिज से होकर गुजरेंगी। खास बात यह है कि ये ट्रेनें बनारस, अयोध्या, भुवनेश्वर और गुजरात में ओखा समेत 11 शहरों से खुलेगी। इसके अलावा दक्षिण भारतीय कई शहरों से भी रामेश्वरम तक के लिए ट्रेनें खुलेंगी जो पंबन ब्रिज से होकर गुजरेगी।

बताया जाता है कि पंबन ब्रिज दक्षिण रेलवे ज़ोन के अंतर्गत आता है, जिसका रामेश्वरम एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री आते रहते हैं।

pamban bridge

पंबन ब्रिज से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लिस्ट -

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
1
22613 रामेश्वरम
अयोध्या कैंट श्रद्धा एक्सप्रेस
2
22614 अयोध्या कैंट
रामेश्वरम श्रद्धा एक्सप्रेस
3
22535 रामेश्वरम बनारस एक्सप्रेस
4
22536 बनारस
रामेश्वरम एक्सप्रेस
5
20850 रामेश्वरम
भुवनेश्वर एक्सप्रेस
6
20849 भुवनेश्वर
रामेश्वरम एक्सप्रेस
7
16850 रामेश्वरम
तिरुचिरापल्ली जंक्शन एक्सप्रेस
8
16849
तिरुचिरापल्ली जंक्शन
रामेश्वरम एक्सप्रेस
9
16780 रामेश्वरम तिरुपति एक्सप्रेस
10
16779 तिरुपति
रामेश्वरम एक्सप्रेस
11
16752 रामेश्वरम
चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस
12
16751 चेन्नई एग्मोर
रामेश्वरम एक्सप्रेस
13
16617 रामेश्वरम
कोयंबटूर एक्सप्रेस
14
16618 कोयंबटूर
रामेश्वरम एक्सप्रेस
15
22662 रामेश्वरम
चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस
16
22661 चेन्नई एग्मोर
रामेश्वरम एक्सप्रेस
17
22621 रामेश्वरम
कन्याकुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
18
22622 कन्याकुमारी
रामेश्वरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस
19
16733 रामेश्वरम ओखा एक्सप्रेस
20
16734 ओखा
रामेश्वरम एक्सप्रेस
21
20497 रामेश्वरम
फिरोजपुर कैंट हमसफर एक्सप्रेस
22
20498 फिरोजपुर कैंट
रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस
23
56712 रामेश्वरम मदुरै पैसेंजर
24
56711 मदुरै रामेश्वरम पैसेंजर
25
56714 रामेश्वरम मदुरै पैसेंजर
26
56713 मदुरै रामेश्वरम पैसेंजर
27
56716 रामेश्वरम मदुरै पैसेंजर
28
56715 मदुरै रामेश्वरम पैसेंजर

More News

    Read more about: rameshwaram tamilnadu bridge
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+