Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या में गुलाबी और सफेद दो तरह के ऑटो में घूम सकेंगे रामभक्त, क्या होगा दोनों में फर्क?

अयोध्या में गुलाबी और सफेद दो तरह के ऑटो में घूम सकेंगे रामभक्त, क्या होगा दोनों में फर्क?

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह होने वाला है। इस दिन राम मंदिर के भूतल के नवनिर्मित गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी। उससे पहले अयोध्या आने वाले सभी भक्तों की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है।

pink auto

पिछले महीने से अयोध्या में नये बने एयरपोर्ट 'महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्याधाम' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ स्मार्ट स्टेशन पुनर्निमित अयोध्याधाम जंक्शन को भी यात्रियों के लिए खोल दिया गया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में घूमने के लिए ऑटो सेवा का उद्घाटन किया है।

अयोध्या में अब दो तरह की ऑटो सेवाएं उपलब्ध होंगी - सफेद और गुलाबी रंग की। पर दो रंगों वाली क्यों? पिंक ऑटो के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि ये महिलाओं द्वारा चलायी जाती हैं, लेकिन सफेद ऑटो का क्या मतलब है?

अयोध्या प्रशासन राम मंदिर आने वाले भक्तों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से अपनी कमर कस चुका है। परिवहन विभाग ने महिलाओं द्वारा चलायी जाने वाली पिंक ऑटो सेवा की शुरुआत की है, जिसका उद्घाटन 14 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। ये ऑटो पूरी अयोध्यानगरी में फैले धार्मिक कार्यक्रमों व स्थलों पर पर्यटकों को लेकर जाएगी। यह नयी डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक ऑटो सेवा होगी, जो यात्रियों को शहर में होने वाली सभी धार्मिक कार्यक्रमों की सूचनाएं भी देंगी।

ayodhya pink auto

बता दें, 16 जनवरी यानी कल से राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह की शुरुआत होने वाली है। इस समारोह में आने वाले सभी भक्तों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से प्रसाद के तौर पर शुद्ध घी में बने मोतीचुर के लड्डु वितरित किये जाएंगे। ऑटो सर्विस के सुपरवाइजर के मुताबिक अयोध्या में दो तरह की ऑटो सेवा मिलेगी, एक तो पिंक (गुलाबी) रंग की होगी और वहीं दूसरी वाली ऑटो सेवा का रंग सफेद होगा।

बताया जाता है कि पिंक ऑटो महिलाओं द्वारा चलायी जाने वाली ऑटो सेवा होगी। वहीं सफेद ऑटो पुरुषों द्वारा चलायी जाएगी। हालांकि मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों ही ऑटो सेवा के किराए में कोई खास अंतर नहीं होगा और न ही दोनों रंगों की ऑटो सेवा में कोई अंतर होगा। अगर फर्क होगा, तो बस यहीं कि पिंक ऑटो में आपको महिला ड्राईवर मिलेंगी जबकि सफेद ऑटो में पुरुष ड्राईवर।

दोनों ही ऑटो को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा तैयार किया गया है, ताकि अयोध्या को प्रदूषणमुक्त बनाया गया है। बता दें, अयोध्या से पहले जयपुर में भी पिंक ऑटो की सुविधा उपलब्ध है, जिसे साल 2020 में शुरू किया गया था। सूरत में यह सुविधा केवल महिलाओं के लिए उपलब्ध है। यानी यहां पिंक ऑटो की सवारी सिर्फ महिला यात्री ही कर सकती हैं।

ऑटो-बस में फूहड़ भोजपुरी नहीं बज रही है रामधुन

उत्तर प्रदेश समेत देशभर में राम मंदिर की ऐसी लहर चल रही है कि अब पूरा माहौल ही बस राममय बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग की तरफ से चलने वाली सभी बसों में फूहड़ भोजपुरी गीतों के बजाए रामधुन बजने लगी है। यह देखकर यात्रियों का भी कहना है कि ऐसा लग रहा है मानों सच में राम-राज आ गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में चलने वाली बसों में यहीं स्थिति है।

बसों में बजने वाले अश्लिल भोजपुरी गानों की वजह से परिवार और खासतौर पर बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। ऐसे में अब बसों में बजने वाले रामधुन से यात्रियों को काफी सुकून मिल रहा है और भगवान राम की भक्ति करते हुए उनका सफर भी आराम से कट जा रहा है।

More News

    Read more about: ayodhya uttar pradesh ram mandir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+