Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समर वेकेशन में राजस्थान के इन हिल स्टेशनों पर जाकर कर सकते हैं Chill

समर वेकेशन में राजस्थान के इन हिल स्टेशनों पर जाकर कर सकते हैं Chill

राजस्थान के बारे में लोग अक्सर यह सोचते हैं कि यह राज्य सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए आदर्श होता है। गर्मियों में लोग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है राजस्थान में भी ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां समर वेकेशन को आप पूरी तरह से एंजॉय कर सकेंगे।

Green Rajasthan

चलिए राजस्थान के उन हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं, जहां गर्मियों में भी जा सकते हैं :

गुरु शिखर हिल स्टेशन

Guru Shikar Hill

अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति में अकेले या परिवार-दोस्तों के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो इससे बेहतर कोई हिल स्टेशन नहीं हो सकता है। गुरु शिखर को गुरु चोटी हिल स्टेशन भी कहा जाता है। इस जगह का नाम दत्तात्रेय के नाम पर ही रखा गया है। यह हिल स्टेशन माउंट आबू से काफी नजदीक है। यहां आप ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। अगर गुरु शिखर आते हैं, तो दत्तात्रेय मंदिर में दर्शन जरूर करें।

कैसे पहुंचे - गुरु शिखर माउंट आबू से 15 किमी की दूरी पर है। माउंट आबू से यहां तक के लिए आपको टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।

माउंट आबू

Nakki Lake

इस हिल स्टेशन को राजस्थान का मसूरी भी कहा जाता है। हरी-भरी पहाड़ियों और झीलों वाला यह शहर गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह हो सकती है। माउंट आबू शहर से अरावली पहाड़ का नजारा और नक्की झील में बोटिंग आपकी छुट्टियों में चार चांद लगा देंगी। माउंट आबू का दिलवाड़ा मंदिर अपनी खूबसूरत नक्काशी से आप दिल जरूर बाग-बाग कर देगा।

कैसे पहुंचे - माउंट आबू सड़क मार्ग से राजधानी दिल्ली से सीधा जुड़ा हुआ है। दिल्ली से माउंट आबू के लिए कई बसें खुलती हैं। इसके अलावा आप किराए की प्राइवेट गाड़ियों से भी माउंट आबू आ सकते हैं। माउंट आबू का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है। यहां से माउंट आबू तक के लिए टैक्सी मिल जाएगी। माउंट आबू का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर एयरपोर्ट है, जो 175 किमी की दूरी पर है। उदयपुर से माउंट आबू के लिए बस, टैक्सी, ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है।

रणकपुर और कुम्भलगढ़

Kumbhalgarh Fort

रणकपुर राजस्थान के सबसे शांत और ठंडी जगहों में एक गांव है। यह हिल स्टेशन हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है। शहरों से दूर रणकपुर गांव में आपका वीकेंड जरूर सुखद बनेगा। इसके अलावा आप कुम्भलगढ़ किला भी घूम सकते हैं। कुम्भलगढ़ का वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी आपको खूब पसंद आएगी।

कैसे पहुंचे - रणकपुर सड़क और रेल मार्ग से उदयपुर से जुड़ा हुआ है। उदयपुर के मेन बस स्टैंड से रणकपुर के लिए नियमित तौर पर बसें खुलती रहती है। रणकपुर का नजदीकी एयरपोर्ट भी उदयपुर ही है। कुम्भलगढ़ सड़क मार्ग से देश के बड़े-बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। कुम्भलगढ़ से नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर ही है। कुम्भलगढ़ का नजदीकी रेलवे स्टेशन फालना और उदयपुर दोनों है। स्टेशन पर उतरने के बाद आपको टैक्सी, ई-रिक्शा आसानी से मिल जाएगी।

अचलगढ़ हिल स्टेशन

Achalgarh Temple

माउंट आबू से करीब 11 किमी की दूरी पर बसा अचलगढ़ हिल स्टेशन अरावली पर्वत से घिरा हुआ है। हरियाली से घिरे अचलगढ़ की चोटी से आपको माउंट आबू शहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। अचलगढ़ में आप अचलगढ़ किला और अचलेश्वर मंदिर में जरूर जाएं। दोनों ही जगह आपको शांति का अनुभव होगा।

कैसे पहुंचे - अचलगढ़ के लिए आपको माउंट आबू से टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।

FAQs
जयपुर के नजदीक कौन सा हिल स्टेशन है?

जयपुर से सबसे नजदीक हिल स्टेशन माउंट आबू है। यहां से अरावली पर्वत का खूबसूरत नजारा साफ-साफ दिखायी देता है। राजस्थान की भीषण गर्मी में भी माउंट आबू राहत का अहसास करवाती है।

राजस्थान में कौन से हिल स्टेशन हैं?

राजस्थान का प्रमुख हिल स्टेशन माउंट आबू है। माउंट आबू से 15 किमी की दूरी पर गुरु शिखर हिल और 11 किमी की दूरी पर अचलगढ़ हिल स्टेशन है। यहां के ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक सुन्दरता पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। माउंट आबू चौहान साम्राज्य का हिस्सा था।

राजस्थान में कितने हिल स्टेशन हैं?

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू को कहा जाता है। लेकिन माउंट आबू के आसपास अचलगढ़ और गुरु शिखर हिल स्टेशन हैं, जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करती है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: rajsthan mount abu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+