Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कराना है बच्चों को भारत की संस्कृती से रूबरू तो जायें यहां..

कराना है बच्चों को भारत की संस्कृती से रूबरू तो जायें यहां..

बच्चों के साथ छुट्टियां बिताना काफी मज़ेदार होता है लेकिन भारत में बच्‍चों के साथ हॉलीडे डेस्टिनेशन चुनना कोई मुश्किल काम नहीं है..जानने के लिए पढ़े

By Goldi

भारत एक बहुत बड़ा देश और यहां घूमने से पहले आपको उस जगह के आसपास के सथानों और कनेक्‍टिविटी को भी देखना पड़ता है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि भारत की ऐसी कई जगहें हैं जिन्‍हें आपको अपने बच्‍चों के साथ जरूर देखनी चाहिए।

बच्चों को भारत जैसे खूबसूरत देश के अलग-अलग रंगों और रूप को जरूर देखना चाहिए। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने बच्‍चों के साथ छुट्टियां मना सकते हैं।

कश्‍मीर

कश्‍मीर

कश्‍मीर घाटी की खूबसूरत वादियां देखकर आपके बच्‍चों का मन खुश हो जाएगा। भारत के इतिहास और भूगोल में विशेष महत्‍व रखने वाली कश्‍मीर की जगहों पर अपने बच्‍चे को लेकर जाएं। अपने सादे जीवन और मातृभूमि के लिए प्रेम रखने वाले कश्‍मीरी लोगों के बीच आपके बच्‍चों को भी काफी अच्‍छा लगेगा।Pc: Moebinkhurram

मुन्‍नार

मुन्‍नार

दुनिया में चाय के सबसे ऊंचे बागानों के लिए मशहूर मुन्‍नार शहर प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। अगर आप अपने बच्‍चे को प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू करवाना चाहते हैं तो एक मिनट भी ज़ाया ना करते हुए मुन्‍नार की सैर पर निकल जाएं। इव पर्वतीय क्षेत्र में आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप खुद भगवान की बनाई हुई जगह पर आ गए हैं। यहां पर आप छोटे और लंबे ट्रैक का मज़ा भी ले सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में जानने के लिए आपके बच्‍चों को मुन्‍नार जरूर आना चाहिए।

Pc: mohamedudhuman05

कच्‍छ के रण

कच्‍छ के रण

कच्‍छ के रण 7505 स्‍क्‍वायर किमी में फैला सफेद रेगिस्‍तान है। यहां के अनोखे नज़ारे को आप कभी भी नहीं भूल पाएंगें। भारत की विविधता के बारे में बच्‍चों को बताने के लिए ये स्‍थान सबसे बेहतर है। यहां पर आप बच्‍चों को पांरपरिक कला और शिल्‍पकला के बारे में बता सकते हैं। होदका और ढोर्दो गांव में ये सब बहुत होता है। पूर्णिमा की रात्रि पर इस शहर की खूबसूरती वाकई अविस्‍मरणीय होती है।

गया

गया

बिहार राज्‍य में स्थित गया में महान राजा अशोक सम्राट का शान हुआ करता था। इसी स्‍थान पर भगवान बुद्ध ने शिक्षा प्राप्‍त की थी। इन्‍हीं कारणें की वजह से पर्यटकों के बीच गया बहुत प्रसिद्ध है। हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों के लिए गया एक महत्‍वपूर्ण धार्मिक स्‍थल है। यहां पर अनेक मंदिर और मठ हैं। साथ ही यहां पर आप वो वृक्ष भी देख सकते हैं जिसके नीचे भगवान बुद्ध ने शिक्षा प्रापत की थी।

pc:Ineb-2553

जैसलमेर

जैसलमेर

संस्‍कृति और विरासत का बेजोड़ नमूना है राजस्‍थान का जैलमेर शहर। इस शहर में असख्‍ंय हवेलियां और शानदार जैसलमेर किला है। यहां पर आपके बच्‍चे खुले रेगिस्‍तान में ऊंट की सवारी का मज़ा भी ले सकते हैं। यहां पर हैरिटेज टूर और कैंपिंग की व्‍यवस्‍था भी की जाती है। आपके बच्‍चे को भी जैसलमेर की खूबसूरती पसंद आएगी।

हम्‍पी

हम्‍पी

ऐतिहासिक हम्‍पी शहर को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व धरोहर घोषित किया गया है। यहां पर आप और आपके बच्‍चे कला, संस्‍क‍ृति और विरासत के बारे में करीब से जान सकते हैं। यहां की अधकितर इमारते नष्‍ट हो चुकी हैं लेकिन यहां पर अधिक समय बिताने के बाद आपको इस शहर के महत्‍व के बारे में पता चल सकता है। एक समय था जब दुनियाभर में हम्‍पी सबसे बड़ा और अमीर शहर हुआ करता था। आज भी ये शहर अपनी कला और विरासत के कारण प्रसिद्ध है।Pc:Joel Godwin

औरंगाबाद

औरंगाबाद

महाराष्‍ट्र का औरंगाबाद शहर में कई शानदार इमारतें देखने को मिलेंगीं जो आपके साथ-साथ आपके बच्‍चे को भी पसंद आएंगी। इस शहर के मुख्‍य आकर्षण में से एक है लोकप्रिय अजंता और अलारो की गुफाएं जिन्‍हें दूसरी शताब्‍दी में बनाया गया था। आपके बच्‍चों ने अपनी किताबों में भी इन गुफाओं के बारे में पढ़ा होगा। गुफाओं के अलावा यहां पर आप एक अन्‍य इमारत बीबी का मकबरा भी देख सकते हैं। ये इमारत आगरा के ताजमहल से मिलती जुलती है।PC:C .SHELARE

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+