Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड गेटवे: मोहाली से बनाये इन खास जगहों की यात्रा का प्लान

वीकेंड गेटवे: मोहाली से बनाये इन खास जगहों की यात्रा का प्लान

By Goldi

मोहाली पंजाब का एक प्रमुख शहर है, जोकि मोहाली स्टेडियम के लिए जाना जाता है।मोहाली राजधानी चंडीगढ़ के अंतर्गत आता है,जिससे इसका विकास तेजी से हुआ है, आज यह मोहाली पंजाब की आईटी सिटी के नाम से जाना जाता है।

मोहाली पर्यटकों के बीच खासकर क्रिकेट स्टेडियम के लिए जानी जाती है, क्योंकि यहां हर साल कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होते हैं। इतना ही नहीं मोहाली, आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब का होमटाउन भी है।

यूं तो पर्यटकों के लिए मोहाली में घूमने के लिए अनगिनत जगहें मौजूद हैं, लेकिन अगर आप मोहाली में मैच देखने के बाद आसपास की जगहों को देखने का विचार करते हैं, तो आज ये लेख आप ही के लिए है- तो आइये स्लाइड्स में जानते हैं- मोहाली के आसपस स्थित बेहद ही खूबसूरत वीकेंड गेट्वेज के बारे में

चंडीगढ़

चंडीगढ़

Pc:Ravjot Singh
चंडीगढ़ मोहाली से करीबन 19 किमी की दूरी पर स्थित है, जो की भारत के पहले नियोजित शहर के रूप में जानी जाती है। इस शहर की संरचना किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। सड़कें हों या गलियां आपको सब सुव्यवस्थित तरीके से दिखेंगी। पर्यटक इस शहर में कैपिटल काम्प्लेक्स, रॉक गार्डन, द ओपन हैण्ड आदि देख सकते हैं, इसके अलावा पर्यटक चंडीगढ़ में अच्छी शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

पटियाला

पटियाला

Pc:Journojp
पटियाला दक्षिण - पूर्व पंजाब में तीसरा सबसे बड़ा शहर है एवं समुद्र तल से 250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सरदार लखना तथा बाबा आला सिंह द्वारा निर्मित शहर, महाराजा नरेन्द्र सिंह (1845-1862) द्वारा आरक्षित था। यह पटियाला जिले की प्रशासनिक राजधानी है तथा यहां इसमें दस फाटक और एक प्राचीर है। फरवरी के महीने में हर साल आयोजित होने वाला यहा त्योहार, आस पास के व दूर दूर से संगीत एवं कला प्रेमियों को आकर्षित करता है। क्राफ्ट मेला सबसे बड़ा आकर्षण होता है तथा दस दिन तक चलता है। शहर लोकप्रिय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत- पटियाला घराना के घर के रूप में जाना जाता है। पर्यटक यहां किला मुबारक काम्पलेक्स, शीश महल, बारादरी गारडन्स, किला अन्दरून, रंग महल, मज्जी दि सराय, माल रोड एवं दरबार हाल जैसे कई किलों व उद्यानों को देख सकते हैं।

फतेहगढ़ साहिब

फतेहगढ़ साहिब

Pc: Jasleen Kaur
पंजाब का ऐतिहासिक शहर फतेहगढ़ साहिब 35 किमी की दूरी पर स्थित है, जिसे युद्ध भूमि के रूप में भी जाना जाता है। फतेहगढ़ साहिब का अर्थ है, ‘विजय का शहर'। यह शहर सिखों की विजय एवं स्वतंत्रता का प्रतीक है। वर्ष 1710 में बंदा बहादुर के नेतृत्व में सिखों और मुस्लिम समुदाय के मध्य भयंकर युद्ध हुआ जिसमें सिखों की जीत हुई और उन्होंने बलबन के शासनकाल में निर्मित किले को नष्ट कर दिया। फतेहगढ़ साहिब पर्यटन का विशेष महत्व, प्रसिद्ध गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के कारण है। इसी जगह गुरु गोबिंद सिंह जी के दोनों पुत्रों साहिबज़ादा फ़तेह सिंह और साहिबज़ादा जोरावर सिंह ने शहादत दी थी।

फागू

फागू

Pc:Gunit Anand
शिमला से करीबन 150 किमी की दूरी पर स्थित फागू एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां आप अपने पार्टनर और फैमिली के साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर आपको अकेले घूमने की आदत है तो भी यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह जगह हनीमून कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट है..फागू की खूबसूरती तो बस देखते ही बनती है। बर्फ से ढकी वादियों के बीच आप अपनी साथी के साथ दिल की बात को शायद और बेहतर ढंग से बयां कर पाएं।

धनौल्टी

धनौल्टी

Pc: Aakaashkumr

अमृतसर

अमृतसर

Pc: Gobindgarh Fort

गुरुयों की नगरी अमृतसर, मोहाली से करीबन 250 किमी की दूरी पर स्थित है। पर्यटक अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग़, वाघा बॉर्डर, आदि देख सकते हैं। इसके अलावा अमृतसर पर्यटकों के बीच अपने लजीज व्यंजन और शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है, तो अमृतसर की यात्रा के दौरान इन दोनों चीजों के मजे लेना कतई ना भूलें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+