Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड में कोल्हापुर से यात्रा करें इन खास पर्यटन स्थलों की

वीकेंड में कोल्हापुर से यात्रा करें इन खास पर्यटन स्थलों की

By Goldi

महाराष्ट्र की गोद में बसा कोल्हापुर पर्यटकों के बीच महा-लक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुरी चप्पलों के जाना जाता है। बताया जाता है कि, इस शहर का नाम कोल्हापुर एक राक्षस कोलासुर के नाम पर पड़ा जिसका वध देवी महालक्ष्‍मी ने किया था। आध्‍यात्मिक तौर पर माना जाता है कि कोल्हापुर को भगवान विष्‍णु ने अपना निजी निवास स्‍थान माना था। इस जगह को दक्षिण काशी भी कहा जाता है।

यूं तो कोल्हापुर में पर्यटकों के घूमने के लिए काफी जगहें शुमार हैं, जिनमे शाहू म्‍यूजियम, कुशबाग मैदान, रणकला चौपाटी, झील का किनारा आदि, लेकिन अगर आप वीकेंड के दौरान कई घूमने की योजना बना रहे हैं, तो कोल्हापुर के आसपास कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप अपने वीकेंड को यादगार और रोमांचक बना सकते हैं

पन्हाला किला

पन्हाला किला

Pc:Rupeshpjadhav
पन्हाला किला कोल्हापुर-रत्नागिरी मार्ग पर स्थित है, तथा 7 किमी क्षेत्र में फैला है। सांपो जैसी बनावट के कारण इसे सांपों का किला भी कहा जाता है। माना जाता है कि,शिवाजी ने इस किले में 500 से भी ज्यादा दिन व्यतीत किये थे। यह किला पवन खंड़ की लड़ाई, मराठा राजा, सरदार बाजी प्रभु देशपांडे और मुगल सम्राट, आदिल शाह के सिद्दी मसूद के बीच हुई लड़ाइयों के लिए प्रख्यात है। इस किले में महाकाली, अंबाबाई, सोमेश्वर और संभाजी द्वितीय के मंदिर हैं। सबसे पुराना अंबबाई मंदिर है किले में जिजाबाई के मकबरे और एक मुस्लिम संत सोधोबा के साथ एक मराठी कवि मोरोपंत भी हैं।

मसाई पठार

मसाई पठार

Pc: nilesh1foru

चिपलुन

चिपलुन

Pc: Pranav011
कोल्हापुर से करीबन 165 किमी की दूरी पर स्थित रत्नागिरी जिला में स्थित एक पर्यटान स्थल है। पुणे और कोल्हापुर से भी चिपलून बड़ी ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। उत्तर - दक्षिण चलाने राजमार्ग पर बसा चिपलुन पूर्व और पश्चिम में अरब सागर के पश्चिमी घाट के बीच स्थित है। समुंद्र तट के पास होने के कारण यहां पर साल भर मौसम गर्म और ठंडा दोनों रहता है। वाशिष्टि नदी के किनारे बसा होने के कारण यहां आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग और नौका विहार दोनों का आनंद ले सकते हैं।

गुहागर

गुहागर

Pc:Ankur P
अगर आप अपना वीकेंड समुद्री तट पर बिताना चाहते हैं, तो कोल्हापुर से करीबन 214 किमी की दूरी पर स्थित गुहागर समुद्री तट की ओर रुख कर सकते हैं। गुहागर आकर आपको एक तरफ लहराता अरब सागर और दूसरी तरफ विशाल सहयाद्री पर्वत श्रृंखला देखने को मिलेगी। इस शहर में काफी स्‍वच्‍छ और शांत वातावरण वाले समुद्र तट स्थित है जहां सूर्य की रोशनी पड़ते ही पानी और रेत जगमगा उठता है। यहां का वर्जिन तट 6 किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसमें नारियल के पेड़ो की भरमार है। यहां आकर गुहागर की कोंकण सस्‍ंकृति देखने को मिलती है। गुहागर अपने रेतीले समुद्र तटों और वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाओं की मेजबानी के साथ, एक आदर्श छुट्टी गंतव्य है।

डोना पाउला

डोना पाउला

Pc:Aaron C
कोल्हापुर से करीबन 165 किमी की दूरी पर स्थित डोना पाउला गोवा की राजधानी, पणजिम का एक उपनगर, है जो धीरे धीरे पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध होता जा रहा है। पर्यटक यहां पार्टियों से भरपूर उत्तरी बीच और दक्षिण के शांत तथा सुंदर बीचों का आनंद ले सकते हैं। डोना पाउला बीच पर आप पानी के खेलों का मज़ा ले सकते हैं और साथ ही बीच और शहर में आप ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप आसपास के इलाके से नहीं हैं तो मोलभाव ज़रूर करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+