Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Weekend : कोलकाता से बनाएं इन खूबसूरत जगहों का प्लान

Weekend : कोलकाता से बनाएं इन खूबसूरत जगहों का प्लान

गर्मियों के बीच कोलकाता से 200 किमी के अंदर कुछ खास वीकेंड डेस्टिनेशन। Top Selected weekend destination within 200 km from Kolkata During summer.

ऐतिहासिक शहर कोलकाता भारत चुनिंदा महानगरों में गिना जाता है। दिल्ली से पहले यह शहर कभी भारत की राजधानी हुआ करता था। अंग्रेजों ने भारत आगमन के बाद जिन शुरूआती शहरों को अपना केंद्र बनाया, उनमें कोलकाता प्रमुख था, जहां से 'ईस्ट इंडिया कंपनी' व्यापार और देश में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजनाएं बनाया करती थी। चूंकि यह शहर समुद्र से निकट है इसलिए विदेशी व्यापारियों की नजर हमेशा से ही कोलकाता पर बनी रही है।

इस शहर ने भारत को कई बड़े साहित्यकार, संस्कृति प्रचारक, राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और महान योद्धा दिए हैं। इसलिए यह शहर भारत के मूल इतिहास की जड़ में समाया हुआ है, जिसके बिना भारत का अतीत अधूरा है। यह था कोलकाता का संक्षिप्त विवरण। आगे जानिए इस लेख में आपके लिए क्या है खास।

कोलकाता से वीकेंड प्लान

कोलकाता से वीकेंड प्लान

आज कोलकाता अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसलिए यहां देश-दुनिया से पर्यटक घूमने-फिरने के लिए आते हैं। शहर के अंदर (विक्टोरिया मेमोरियल, ईडन गार्डन, रेस कोर्स, दक्षिणेश्वर, तारामंडल, बेलूर मठ आदि) और आसपास कई खूबसूरत स्थान मौजूद हैं, जहां पर्यटक ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

नेटिव प्लानेट के इस खास खंड में हमारे साथ जानिए उन खास स्थानों के बारे में जो कोलकाता से काफी करीब हैं और जहां आप घूमने का प्लान आसानी से बना सकते हैं।

तारकेश्वर महादेव मंदिर

तारकेश्वर महादेव मंदिर

बंगाल के हूगली जिले में स्थित तारकेश्वर भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर है, जिसका निर्माण 1729 में हुआ था। यहां भोलेनाथ का तारकेश्वर नाम प्रसिद्ध है। यह खूबसूरत मंदिर बांग्ला वास्तुकला से सजाया गया है। मंदिर में रोजाना दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ लगता है।

टाकी गोलपाता फॉरेस्ट

टाकी गोलपाता फॉरेस्ट

PC- 654321

कोलकाता के नजदीक स्थित टाकी गोलपाता फॉरेस्ट उन जगहों में शामिल है, जिसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते है। टाकी गोलपाता का़ जंगल खूबसूरत गोलपाता और सुंदरी वृक्षों से भरा हुआ है, जो यहां की सुदंरता पर चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह जंगल भारत-बांग्लादेश सीमा के किनारे बसा है, जहां इच्छामती नदी दो देशों की सीमा से होकर बहती है।

सुंदरवन

सुंदरवन

PC- joiseyshowaa

यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित सुंदरवन साहसिक ट्रैवलर्स के मध्य काफी लोकप्रिय है। सुंदरवन सैलानियों को अद्भुत दलदली जंगल का रोमांचक अनुभव लेने में मदद करता है। यह राष्ट्रीय उद्यान छोटे-बड़े 54 से ज्यादा द्वीपों और असंख्य जीव-वनस्पतियों को घर है।

यहां का मुख्य आकर्षण रॉयल बंगाल टाइगर है, जिससे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। मैंग्रोव के पेड़ों से भरा यह जंगल काफी थ्रिलिंग एहसास कराता है।

बक्खाली

बक्खाली

PC- eutrophication&hypoxia

जंगल के अलावा अगर आप समुद्री तटों की खोज मे हैं तो आप कोलकाता से बक्खाली की यात्रा कर सकते हैं। यह बंगाल का एक तटीय शहर है जो अपने समुद्री बीचों और सी फूड्स के लिए जाना जाता है। गर्मियों में थकान उतारने के साथ आप यहां लजीज सी फूड्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

हेनरी आइलैंड

हेनरी आइलैंड

PC- soumyajit pramanick

सुंदरवन के पास ही आप हेनरी आइलैंड की सैर का आनंद उठा सकते है। यह बंगाल के खास समद्री तटो में गिना जाता है, जहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। यह स्थान एडवेंचर के लिए परफेक्ट माना जाता है, जहां आप ट्रेकिंग, बोनफायर का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां खूबसूरत पक्षियों को भी देख सकते है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+