Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बांधवगढ़ नेशनल पार्क : क्यों बन जाता है सर्दियों में वन्यजीव प्रेमियों का हॉट डेस्टिनेशन

बांधवगढ़ नेशनल पार्क : क्यों बन जाता है सर्दियों में वन्यजीव प्रेमियों का हॉट डेस्टिनेशन

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं, तो आपको पता ही होगा कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क एडवेंचर और वन्यजीवों को पसंद करने वाले लोगों के लिए कितना खास है। मध्य प्रदेश में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क देश के उन चुनिंदा जंगलों में से एक है जहां लोग न सिर्फ वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने जाते हैं बल्कि इस जंगल की प्राकृतिक सुन्दरता ही बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क सर्दियों के मौसम में क्यों हर प्रकृति प्रेमी के बकेट लिस्ट में होती है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक कोहरे से भरी सर्द सुबह को एंजॉय करने आते रहते हैं। आइए जानते हैं -

बाघ दिखने की संभावना

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघों की अच्छी-खासी जनसंख्या है। इसलिए यहां बाघों के दिखने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। कभी दलदली मिट्टी में बाघों के पंजों के निशान का दिखना तो कभी उन निशानों का पीछा करते हुए पेड़ों के झुरमुट में आराम फरमाते इन शानदार जीवों की एक झलक का दिख जाना ही दिल में रोमांच और शरीर में सिहरन पैदा कर देती है। यहां बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में शाही चाल से घूमते-फिरते हुए देखने का जो अनुभव आपको होगा, वह लंबे समय तक आपके दिलो-दिमाग पर जरूर छाया रहेगा।

शानदार परिदृश्य

बांधवगढ़ नेशनल पार्क सिर्फ पेड़ों से बना कोई घना जंगल नहीं बल्कि यहां के नजारे भी दूसरे जंगलों की तुलना में काफी अलग होते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पथरीले पहाड़ों से लेकर शाल और बांस के घने जंगल, घास के मैदान, गुफाएं और शानदार परिवेश हैं। जहां विभिन्न तरह के वन्यजीवों को अपनी रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त देखना, शिकार करना, खाना खाना आदि देखना बड़ा ही मजेदार लगता है।

फोटोग्राफरों के लिए जन्नत

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघों की संख्या ज्यादा होने और उनके लगातार दिखने की वजह से इसे फोटोग्राफरों के लिए एक जन्नत के तौर पर देखा जाता है। यहां आप बाघ को किसी हिरण या जंगली भैंसे का शिकार करते हुए, बाघ के हमले से बचकर निकलते छोटे जानवरों, जंगलों के अलग-अलग रंगों और उन रंगों में चटखदार बाघों की पीली और काली धारियां, सूर्योदय के समय कलरव करते विभिन्न तरह के पक्षियों या फिर धुल में नहाते हाथियों के झुंड तक को न सिर्फ खुद देख सकेंगे बल्कि यादगार के तौर पर इन्हें कैमरे में कैद करने का भी आपको भरपूर मौका मिलेगा।

कई तरह के पशु-पक्षी करेंगे स्वागत

बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सुबह ही बड़ी अतरंगी होती है। यहां आपको अपने मोबाइल के अलार्म से सुबह जागने की जरूरत नहीं होती है बल्कि पक्षियों की मीठी चहचहाहट ही इतनी होती है कि आप चाहकर भी सोये नहीं रह सकेंगे। यहां कदम-कदम पर आपको अलग-अलग तरह के पशु या भी पक्षी दिखाई देंगे, जिन्हें शायद आपने कभी भी अपने जीवन में नहीं देखा होगा।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आप लेपर्ड (तेंदुआ), स्लॉथ, कई प्रकार के हिरण जैसे चीतल, सांभर और बार्किंग हिरण आदि देख पाएंगे। इसके साथ ही यह नेशनल पार्क करीब 250 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का घर भी है जिसमें बाज़, हॉर्नबिल और गिद्ध भी शामिल हैं।

पहुंचना है बड़ा आसान

सर्दियों के मौसम में बांधवगढ़ नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की प्रमुख वजह यहां तक पहुंचना आसान होना भी है। बांधवगढ़ मध्य प्रदेश के कई शहरों से जुड़ा हुआ है जिसमें जबलपुर, खजुराहो आदि प्रमुख है। यहां रुकने के लिए विभिन्न श्रेणियों के लग्जरी व बजट फ्रेंडली लॉज से लेकर इको-रिसॉर्ट तक उपलब्ध हैं।

इनके बारे में जानकारी आपको आसानी से इंटरनेट या किसी भी बुकिंग साइट पर मौजूद है। इन्हें बुक करना भी आसान है और आरामदायक होने की वजह से पर्यटक यहां कुछ दिन ठहरकर सर्दियों के मौसम में प्रकृति की सुन्दरता को अनुभव करना भी बेहद पसंद करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क के आधिकारिक वेबसाइट https://www.bandhavgarh-national-park.com पर जा सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+