Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस? जानें... क्या है इसका इतिहास और महत्व?

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस? जानें... क्या है इसका इतिहास और महत्व?

हर साल आज के दिन यानी की 27 दिसम्बर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है? इसे मनाने की क्या जरूरत है? आखिर ये कब से शुरू हुआ? इसे किसने शुरू किया? इसके लिए थीम कैसे डिसाइड किया जाता है? इसे पहली बार किस देश में मनाया गया था? इन सभी सवालों के जवाब आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम देने वाले है?

World Tourism Day 2023

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का खास लक्ष्य पर्यटन के प्रति लोगों को जागरूक करना और पर्यटन से रोजगार को बढ़ाना देना है। इस खास दिन के मौके पर दुनियाभर के पर्यटकों को पर्यटन के लिए आकर्षित किया जाता है। इसीलिए, हर पर्यटन वाले क्षेत्र में खरीददारी के दुकानों को खोला जाता है ताकि लोग घूमने के साथ-साथ खरीददारी पर भी फोकस करें, जिससे पर्यटन के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिले।

World Tourism Day 2023

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत

विश्व पर्यटन दिवस को संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) द्वारा साल 1980 में शुरू किया गया था। इसके लिए 27 दिसम्बर की तारीख को चुना गया था। दरअसल, इस मुख्य व खास कारण यह था कि इसी दिन 10 साल पहले 1970 में UNWTO को मान्यता दी गई थी।

विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी

इस बार विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी सउदी अरब कर रहा है। दरअसल, सउदी देश अपनी शानदार हॉस्पिटेलिटी के लिए जाना जाता है, ऐसे में यहां पर पर्यटन को देश में इनकम के मुख्य सोर्स के रूप में माना जाता है। इसीलिए इस बार विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को चुना गया है। पिछले वर्ष 2022 में इंडोनेशिया को विश्‍व पर्यटन दिवस की मेज़बानी के लिए चुना गया था।

World Tourism Day 2023

विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम

इस साल विश्‍व पर्यटन दिवस का थीम पर्यटन एवं हरित निवेश (Tourism and Green Investment) है। हरित निवेश का मतलब पर्यावरण को ध्‍यान में रखते हुए निवेश करना। संयुक्त राष्‍ट्र विश्‍व पर्यटन संगठन के महासचिव ज़ुराब पोलोलिकाशविली ने कहा है कि पर्यटन हमारी अर्थ व्यवसथा का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है और यह हमारे समाज में एक केंद्रीय भूमिका निभाता है।

पिछले साल याानि 2022 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम था- पर्यटन पर पुनर्विचार (Rethinking Tourism) है। इसका मुख्य कारण कोरोना महामारी था, जिसके चलते सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन को ही हुआ है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखते हुए इस बार की थीम Rethinking Tourism डिसाइड की गई है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+