रत्नागिरी उदयगिरी से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर की हलचल से दूर, इस एकांत और शांत स्थान को सम्भवतः ध्यान के उद्देश्य के लिए बौद्ध भिक्षुओं द्वारा चुना गया था। ब्राह्मणी और बिरूपा की नदी घाटी में स्थित, रत्नागिरी में सरदल युक्त कुछ बौद्ध मठों के साथ मन्नत स्तूपों की एक श्रृंखला से घिरा हुआ एक बड़े स्तूप के अवशेष मौजूद हैं।
एक वक्रीय टॉवर वाला मंदिर एक अनूठा मंदिर है। खुदाई के दौरान पायी गयीं, कांसे व पीतल की बुद्ध की कई मूर्तियों को भी अन्य महत्वपूर्ण खुदाई में प्राप्त चीजों के साथ रत्नागिरी संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। हिंदू देवी के कई चित्र भी अब संग्रहालय की गैलरी में रखे गये हैं।
रत्नागिरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन खुला रहता है। कई बौद्ध पर्यटकों के साथ-साथ दूसरे धर्मों के पर्यटक भी यहां रत्नागिरि परिसर में बौद्ध धर्म की दिव्यता को महसूस करने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications