खयांग पीक उखरूल जि़ले की सबसे ऊँची चोटी है। यह समुद्रतल से 3114 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। इस चोटी से पूरे क्षेत्र का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है- ऊँची पहाडि़याँ, घुमावदार जलधाराएँ, सुंदर घाटियाँ और रंगीन बस्तियाँ। खयांग पीक से दिखने वाला नज़ारा एकदम जादुई लगता है।
पहाड़ी के ऊपर ट्रैकिंग से पहुँचना अनेक स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भी पसंदीदा गतिविधि है।इस पहाड़ी पर ट्रैकिंग करते हुए बहुत सुंदर नज़ारें देखने को मिलते हैं जो किसी को भी मोहित कर सकते हैं। खयांग पीक बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं है क्योंकि पास ही में स्थित शिरुई काशोग पीक आसानी से सुलभ और अधिक लोकप्रिय है।
उखरूल से खयांग पीक तक जाना मुश्किल नहीं है। निजी वाहन किराए पर लिए जा सकते हैं या फिर अगर किसी को ट्रैकिंग में दिलचस्पी है तो आप पहाड़ी से होते हुए भी यहाँ तक पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications