समुद्रतल से 2,835 मी. ऊपर स्थित शिरुई काशोग पीक एक लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण है। यह पीक दो मुख्य कारणों से प्रसिद्ध है- पहला यह कि उखरूल में बहने वाली अधिकतर बड़ी नदियाँ इस पीक की ढलानों और दरारों में से उत्पन्न होती हैं। दूसरा यह कि प्रसिद्ध शिरुई लिली इसी जगह पर पाई जाती है। मई और जून के महीनों के दौरान बहुत छोटी अवधि के लिए यह फूल खिलता है।
शिरुई लिली (जिसे मणिपुर राज्य के फूल के रूप में घोषित किया गया है) केवल इसी जगह पर उगता है जिसकी वजह से दुनियाभर के वनस्पतिज्ञ इस जगह के लिए आकर्षित होते हैं। स्थानीय लोग इस फूल को ’काशिग तिमरावों कहते हैं और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस फूल पर पवित्र आत्माएँ रहती है।
शिरुई काशोग में दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं जैसे- श्रीमति ह्यूम का बार बैक्ड तीतर और ब्लिथ का ट्रैगोपेन। यह पीक उखरूल से केवल 18कि.मी. दूर जि़ला मुख्यालय के पूर्व में स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications