शिव बारी एक लोकप्रिय धार्मिक केंद्र है जो हिमाचल के ऊना जिले में होशियारपुर - धर्मशाला रोड पर स्थित है। ये मंदिर हंस नदी के किनारे स्थित है अगर लोककथाओं की माने तो ये वो जगह है जहां महान गुरु द्रोणाचार्य अपने विद्यार्थियों को तीरंदाजी का अभ्यास करते थे।
इस मंदिर के बारे में एक धारणा और है कहा जाता है कि गुरु द्रोणाचार्य ने स्वयं इस मंदिर का निर्माण अपनी बेटी जयति के लिया किया था क्योंकि जयति भगवान विष्णु की बहुत बड़ी भक्त थी।
हर साल यहाँ बड़ी संख्या में भक्त आकर दर्शन करते हैं और अपनी अपनी मन्नतें मांगते हैं मुख्यतः जुलाई से लेकर अगस्त तक यहाँ भक्तों को बड़ी संख्या में देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications