Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » उत्तरकाशी » आकर्षण » कुटेती देवी मंदिर

कुटेती देवी मंदिर, उत्तरकाशी

19

कुटेती देवी मंदिर उत्तरकाशी में स्थित एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पुजारी याजकों की 14 वीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंदिर के साथ एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है, जिसके अनुसार एक बार कोटा के किसी राजा का गंगोत्री की तीर्थ यात्रा के दौरान पैसे का बैग खो गया। राजा बहुत परेशान हुआ क्योंकि वह अपने खर्चों को पूरा करने में असमर्थ हो गया।

निराश राजा उत्तरकाशी लौट आए और विश्वनाथ मंदिर में प्रार्थना की तथा वायदा किया कि अगर बैग मिल गया तो वह उस गांव के किसी भी उपयुक्त लड़के से अपनी बेटी की शादी कर देंगे। अंततः उसके पूरे पैसों सहित बैग मंदिर के एक पुजारी के द्वारा पाया गया था।

इससे राजा बहुत खुश हुआ और उसने अपनी बेटी के लिए एक उपयुक्त वर खोजने के लिए पुजारी से कहा तथा जल्द ही राजकुमारी ने पुजारी द्वारा चुने लड़के से शादी कर ली। हालांकि, राजकुमारी दुखी थी क्योंकि इस शादी के परिणामस्वरूप उसे परिवार की देवी ' कुटेती देवी' से दूर जाना पड़ेगा।

राजकुमारी और उसके पति दोनों ने एक उपयुक्त समाधान के लिए देवी से प्रार्थना की। इसके बाद, देवी उनके सपनों में प्रकट हुईं और उनसे कहा कि वे उन्हें अपने खेत में एक पत्थर के रूप में पा सकते हैं। अपने सपनों के बाद, राजकुमारी और उसके पति ने अपने खेत में आनन्दमयी सुगंध वाले तीन पत्थर पाये। कुटेती देवी मंदिर उसी स्थान पर बनाया गया है जहाँ ये पत्थर पाये गये थे।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Sun
Check Out
20 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon