राजस्थान सीमा पर स्थित छोटा उदयपुर पूर्वी गुजरात के शाही रियासतों में से एक है। यह एक झील के किनारे बसा है और यहां ढेरों मंदिरें हैं। यहां के जैन मंदिर में विक्टोरियन वास्तुशिल्पीय शैली की झलक मिलती है। वहीं कुसुम विलास महल और प्रेम भवन को शाही परिवार की अनुमति लेकर ही घूमा जा सकता है।
छोटा उदयपुर के जनजातीय ईलाके में एक जनजातीय बाजार है, जहां इस क्षेत्र के समृद्ध संस्कृति के प्रमाण देखे जा सकते हैं। नैरो गज ट्रेन की सवारी और जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण छोटा उदयपुर की यात्रा को यादगार बना देगा।



Click it and Unblock the Notifications