थंगल पारा वागामण का एक और उल्लेखनीय पर्यटक आकर्षण है। यह जगह इस्लाम अनुयायियों का एक तीर्थस्थल होने के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ एक बड़ी गोलाकार चट्टान है जहां शेख फरीदुद्दीन की कब्र बनी हुई है। हर साल उर्स उत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं।
स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, सैकड़ों साल पहले अफगानी मूल के एक सूफी संत यहाँ रहते थे। पास ही में यहाँ एक बहुत पुरानी गुफा है। ऐसा कहा जाता है कि मानव पूर्वज इस गुफा में रहते थे। थंगल पारा आएँ और इस प्राचीन गुफा से गुज़रें। आप एक दूसरी ही दुनिया में विस्थापित हो जायेंगे जहाँ आपको गुफाओं के रोमांचक जीवन का अनुभव होगा।



Click it and Unblock the Notifications