नीलिमाला व्यू पॉइंट वायनाड जिले अधिकतर भ्रमण किया जाने वाला पर्यटन स्थल है। यह स्थान उन लोगों के बीच अधिक प्रसिद्ध है जो खेल में रुचि रखते हैं और साहसी प्रवृत्ति के हैं। यह पैदल चलने के लिए बहुत अच्छा स्थान है और जैसे ही आप व्यू पॉइंट तक पहुँच जाते हैं आपको वहां से सुंदर परिदृश्य दिखाई देते हैं। यदि आपके पास समय है तो केम्पिंग के लिए भी यह अच्छा स्थान है। व्यू पॉइंट के चारों ओर कई रास्ते हैं जहाँ आप कई साहसी क्रियाकलाप कर सकते हैं।
साहसी क्रियाकलापों में ऊपर चढना एवं कॉफ़ी के खेतों में से गुजरना शामिल है। जैसे जैसे आप उपर चढ़ते जाते हैं, आप अदरक, सुपारी और कॉफ़ी की खुशबू महसूस कर सकते हैं।
नीलिमाला व्यू पॉइंट बहुत सारे झरनों, खूबसूरत ढलानदार पहाड़ियों, हवा के साथ हिलती हुई हरी घास, घाटी में स्थित चित्ताकर्षक हरे भरे जंगल आदि, के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य प्रस्तुत करता है। मीनमुट्ठी जलप्रपात भी यहाँ से बहुत सुंदर दिखाई देता है।



Click it and Unblock the Notifications