मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जि़ले में स्थित चिबराग्रे तुरा के लोगों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यह एंथूरियम वृक्षारोपण से लगभग 25 कि.मी. स्थित है और यहाँ तक पहुँचने के लिए आधे घंटे से ज़्यादा नहीं लगता है। गंगोल नदी और रोंगराम नदी चिबराग्रे में मिलती हैं और ब्रह्मपुत्र नदी में मिलने से पहले वे रोंगराम, गारोबाधा तथा मनकाचर(असम) की ओर बहती हैं जो अंत में बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
इस इलाके में एक छोटा सा दबा हुआ भाग तैराकी के लिए उचित स्थान है और बड़ा सा रेतीला तट कई सालों से एक बेहतरीन पिकनिक स्थल है। शीष् पर भी सुंदर नज़ारों का मज़ा लिया जा सकता है लेकिन असली मज़ा तट पर रहकर, ठंडे पानी में स्विमिंग करके, रेत पर खाना पकाकर और दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताने में है।
चिबराग्रे पहुँचने के लिए सबसे अच्छा तरीका तुरा से बस लेकर जाना है।



Click it and Unblock the Notifications