Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पश्चिमी गारो हिल्स » आकर्षण » हज़रत शाह कमल बाबा की दरगाह

हज़रत शाह कमल बाबा की दरगाह, पश्चिमी गारो हिल्स

33

हज़रत शाह कमल बाबा की दरगाह तुरा, पश्चिमी गारो हिल्स से 80 कि.मी. दूर भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि 16वीं सदी में राजा महेनरानारायण के शासनकाल में निर्मित यह दरगाह केवल एक रात में ही बना दी गई थी। इस तीर्थ को पीरस्थान भी कहा जाता है।

एक किंवदंती के अनुसार राजा के शासनकाल में इस जगह पर एक राक्षस ने कब्जा कर लिया था जिसने सभी लोगों को मारने की धमकी दी थी। उस समय शाह कमल बाबा ने इस जगह आकर उस राक्षस को भगा दिया था। यह जगह अपने वार्षिक प्रार्थना-उत्सव अथवा ’उर्स’ के लिए प्रसिद्ध है जो विभाजन से पहले के समय की परंपरा रही है।

पास और दूर स्थानों से भक्त पीर बाबा की दिव्यता को देखने और उनका आर्शीवाद पाने के लिए इस तीर्थस्थान पर आते हैं। इस पीरस्थान का इतिहास रहा है कि यहाँ आने पर कोई भी खाली हाथ वापिस नहीं गया। यह दरगाह एक शांत जगह पर स्थित है तथा इसकी संरचना और डिज़ाइन पारंपरिक मुग़ल शैली की है।

2008-2009 में मेघालय के वाक्फ बोर्ड के कहने पर इस दरगाह का पुनर्निर्माण किया गया था। यदि आप सांत्वना और दिव्य अनुभव की खोज में हैं तो पीरस्थान एक उपयुक्त जगह है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Aug,Wed
Check Out
20 Aug,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu