पश्चिमी गारो हिल्स आने वाले पर्यटकों और साहसी लोगों के लिए ट्रैकिंग एक प्रमुख आकर्षण है। ये ट्रैक आधिकारिक तौर पर पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए गए हैं। तुरा से शुरु होकर सकलग्रे तक एक लंबा मार्ग है जो गाँव के किसी घर में एक रात बिताने के बाद ड्यूरा कालकग्रे तक पहुँचता है। अगले दिन दारिबोकग्रे नोक अचिक और फिर नोकरेक बायोस्फीयर रिज़र्व तक के लिए यात्रा फिर से आरंभ हो जाती है और एक रात ठहरने के लिए वापिस दारिबोकग्रे आना पड़ता है।
अगले दिन यह ट्रैक आपको ओरेगितो, चंडीग्रे ओर फिर अरबेला श्रृंख्ला तक ले जाता है। एक दिन बाद यह ट्रैक वारिबोकग्रे तथा सोनकलवारी मछली अभयारण्य तक जाकर वापिस रोंगराम गाँव आ जाता है। आखिरी दिन बाबादाम और पारंपरिक गाँव जैसे तोकितग्रे घूमने के साथ यह ट्रैक समाप्त हो जाता है और फिर डोरेंग्रे, डोपानांग्रे और असिबरा गाँव होते हुए तुरा तक वापिस आता है।
यह ट्रैक पाँच दिन का है लेकिन यहाँ छोटे ट्रैक के लिए भी व्यवस्था है। ट्रैक और उसकी प्लैनिंग से जुड़ी सभी जानकारी तुरा के जि़ला पर्यटन सूचना केंद्र में उपलब्ध होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications