पैनगंगा वन्यजीवन अभ्यारण्य का नाम पैनगंगा नदी के नाम पर पड़ा जो चार में से तीन ओर से इसे घेरे हुए है। यह यवतमाल शहर के उमरखेड तहसील में स्थित है। यह अभ्यारण्य लगभग 325 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ विभिन्न प्रकार के वनस्पति और जीव जंतु पाए जाते हैं। वनस्पतियों में यह शुष्क सागौन के जंगलों और दक्षिणी मिश्रित पर्णपाती वनों का शानदार मिश्रण है जबकि जीवों की विभिन्न प्रजातियों जैसे चिंकारा, कला हिरन, नीलगाय, साम्बर, चार सींगों वाला हिरन, खरगोश, सियार, चीता, लोमड़ी आदि का घर है।
पक्षी प्रेमियों को यहाँ विविध प्रकार के पक्षी जैसे चील, कोयल, किंगफिशर, कबूतर, बुलबुल और गिद्ध देखने को मिल सकते हैं। जनवरी से जून के बीच का समय इस अभ्यारण्य की सैर के लिए उपयुक्त है।



Click it and Unblock the Notifications