मधुवन बांध, नदी दामिनी गंगा के बहाव पर लगभग 40 किमी. की दूरी पर स्थित है। इसे गुजरात सरकार और दादरा और नगर हवेली संघ राज्य क्षेत्रों के द्वारा संयुक्त रूप से बनवाया गया है। बांध का निर्माण, दुधानी के वॉटर बॉडीज की संख्या में सिलवासा से 40 किमी. की दूरी पर हुआ है।
यह क्षेत्र पानी के खेल और आम पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान है। पर्यटक यहां आकर स्पीड बोट्स, वॉटर स्कूटर्स, एक्वा बाइकस, कैनोज, कायाकस, यात्री नौका और बम्पर नौका का लुत्फ उठा सकते है जो यहां आसानी से दुधनी और काउन्चा में राज्य सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले पर्यटन विभाग द्वारा किराए पर प्रदान की जाती है। पर्यटक सस्ते किराए पर इनका मजा ले सकते है। इस क्षेत्र से आसपास के घने जंगलों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है।
पर्यटक यहां आकर बांध के निकट स्थित आलीशान तम्बूओं में अपना डेरा डाल सकते है और मजे से रह सकते है जहां वह रसोई में खाना पकाने की सुविधा का आंनद भी उठा सकते है। पानी के खेलों का आनंद उठाने के बाद, पर्यटक खुली हवा में देहाती शैली के भोजन का आंनद भी उठा सकते है। बांध के पास में ही अन्य पिकनिक स्पॉट भी स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications