पार्थसारथी मंदिर केरल के प्राचीन कृष्ण मंदिरों में से एक है जिसके कारण यात्री अडूर की यात्रा करने आते हैं। भगवान पार्थसारथी जो भगवान विष्णु के एक अवतार हैं उनकी पूजा इस मंदिर में की जाती है। पार्थसारथी मंदिर में इसके अलावा भगवान गणेश और भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।
इस मंदिर में प्रतिवर्ष 10 दिनों तक एक त्यौहार मनाया जाता है जिस दौरान संपूर्ण केरल से लोग यहाँ आते हैं। इस त्यौहार का प्रमुख आकर्षण गजमेला है जो उत्सव के अंतिम दिन मंदिर के परिसर में मनाया जाता है। मंदिर के सामने नौ सुसज्जित हाथी लाए जाते हैं जो दर्शकों के लिए एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं और जुलूस में हिस्सा लेते हैं।
उत्कटता के साथ मनाया जाने वाला एक अन्य त्यौहार अष्टमी रोहिणी त्यौहार है जो भगवान कृष्ण का जन्मदिवस होता है। इस त्यौहार के दौरान स्थानीय कलाएं और नृत्य जैसे परिचमुत्तुकाली, मयूर नृत्य, अम्मंकुदम और वेलाकाली आदि प्रस्तुत किये जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications