पुतेनकवलि भगवती मंदिर, देवी भद्रकाली को समर्पित एक मंदिर है जो अडूर शहर से लगभग 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस अम्न्दिर का निर्माण कैसे हुआ, इस पर भक्तों के बीच प्रचलित एक कथा है। किवदंती के अनुसार इस मंदिर का निर्माण कुराम्पला के पलापल्लिल परिवार के एक व्यक्ति द्वारा किया गया। देवी इस व्यक्ति की भक्ति से प्रसन्न हुई और उसे आध्यात्मिक शक्तियां प्रदान की।
ऐसा विश्वास है कि इस मंदिर का निर्माण इस घटना के बाद हुआ। देवी भद्रकाली की एक मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई। मंदिर के गर्भगृह में आठ भुजाओं वाली देवी भद्रकाली की मूर्ति स्थापित है। अन्य उप देवताओं जैसे गणेश, अदवी, यक्षी, मदन, मारूत, मूर्ति, अनामारुथा और घंटाकर्णन की मूर्तियां भी इस परिसर में हैं। पुतेनकवलि भगवती मंदिर अडूर के सांस्कृतिक इतिहास में प्रमुख स्थान प्राप्त है। इस मंदिर पूरे वर्ष देवी भगवती के भक्त आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications