अलुवा में शिव मंदिर, सहायक नदी मंगलापुझा और पेरियार नदी के बीच में स्थित रेतीले किनारे पर बना है। महादेव मंदिर( शिव मंदिर), प्रसिद्ध मारठंडा वार्मा पुल से केवल लगभग 1कि.मी. दूर स्थित है। इस मंदिर की विचित्र बात यह है कि शिवलिंग इस मंदिर के अंदर स्थित नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान परशुराम द्वारा इस नदी के रेतीले किनारे पर एक शिवलिंग बनाया गया था।
ऐसा माना जाता है कि अलुवा मनल पुरम (रेतीली धरती) में स्थापित शिवलिंग की पूजा स्वयं भगवान राम ने की थी। इसके किनारे की विपरीत दिशा में बहुत सारे मंदिर स्थित हैं, जैसे- श्रीकृष्ण बलराम मंदिर, अय्यपपा मंदिर तथा अद्वैत आश्रम। रेतीले किनारे के दूसरी ओर अलुवा महल भी स्थित है जो अद्भुत वास्तुकला का एक वास्तविक नमूना है। यह मंदिर महाशिवरात्रि के उत्सव, वास्तुकला और स्थान के लिए प्रसिद्ध है।



Click it and Unblock the Notifications