रामबाग अमृतसर का एक खूबसूरत गार्डन है। पंजाब के पूर्व शासक महाराजा रणजीत सिंह यहां गर्मी बिताने के लिए आते थे। आज इसे एक संग्राहालय में तब्दील कर दिया है। पहले इसे कंपनी गार्डन के नाम जाना जाता था, पर बाद में राजा ने शहर के संस्थापक गुरू रामदास को श्रद्धांजली देने के लिए इसका नाम बदल कर रामबाग कर दिया। लाहौर के शालीमार बाग की तर्ज पर बनाया गया यह बाग आपको जरूर घूमना चाहिए।
रामबाग में आप शंकुधारी पेड़, औषधिय पौधे और फव्वारे लगे पानी के नहरों के साथ-साथ सुनहरी मछलियों को देख सकते हैं। हरियाली के बीच स्थित रामबाग में आप महान शासक महाराजा रणजीत सिंह की जीवनी पर आधारित 3डी मोंटाज चित्रवली को देखकर रोमांचित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। इस बाग के प्रवेश द्वार पर जहां एक बड़ा सा गेट है, वहीं दूसरे छोर पर घोड़े पर बैठे राजा की प्रतिमा स्थापित की गई है।



Click it and Unblock the Notifications