पैदा, बस्ती जिले का एक छोटा सा गांव है। यह गांव बस्ती जिले से 14 किमी. की दूरी पर सिद्धार्थ नगर सड़क पर स्थित है। यह गांव स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्रमुख योगदान के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल आजादी की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण केन्द्र था। पैदा में कई स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बनाए गए स्मारक स्थित है। जिला प्रशासन के बागवानी विभाग द्वारा इस जगह पर एक सुंदर पार्क भी स्थापति किया गया था। पार्क, दूर - दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications