कप्पिल समुद्र तट बेकल किले से लगभग 7 किमी दूर है। यह विशाल, शांत और एकांत समुद्र तट एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। कप्पिल समुद्र तट अपने शांत वातावरण के कारण अन्य समुद्र तटों से आश्चर्यजनक रूप से अलग है। धूप से आच्छादित यह समुद्र, तट बेकल किले की थका देने वाली यात्रा के बाद, एक आदर्श आरामदायक स्थल है।
साहसी प्रवृत्ति के लोग अरब सागर का मनोरम दृश्य देखने के लिए कोडी चट्टान की चढ़ाई भी कर सकते हैं। यह चट्टान अरब सागर से निकलती हुई प्रतीत होती है। वे लोग जिन्हें प्रकृति के दृश्य फिल्माने का शौक है उनके लिए यह एक आदर्श स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications