बेलूर, कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यह हसन जिले में स्थित है, इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है जो बंगलौर से 220 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह शहर यागची नदी के किनारे बसा हुआ है, बेलूर को दक्षिण का काशी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां काफी मंदिर है।
बेलूर और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
ऐतिहासिक दृष्टि से बंगलौर का महत्व काफी ज्यादा है क्योंकि यह होयसाल वंशजों की राजधानी हुआ करती थी। बेलूर से 16 किमी. दूर एक प्राचीन शहर हालेबिड़ भी स्थित है जो किसी काल में होयसाल की राजधानी हुआ करती थी। यह दो शहर, होयसाल के शासन और वास्तुकला के कारण जाने जाते है। बेलूर में सबसे अच्छा मंदिर चेन्ना केशवा मंदिर है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है, इस मंदिर की संरचना काफी विशाल और भव्य है।
इस मंदिर में कई शिलालेख है जो इस मंदिर को जीवंतता प्रदान करते है। यहां के मंदिरों में दक्षिण भारत की सुंदर वास्तुकला स्पष्ट दिखाई देती है। किंवदंतियों के अनुसार, इस मंदिर को बनने में एक सदी से ज्यादा का समय लगा था। बेलूर के अन्य पर्यटकों स्थलों को देखना चाहते है तो यहां के लक्ष्मी नारायण मंदिर को देखे जो डोड्डागादावल्ली में बना हुआ है और यहां श्रावनबेलगा में जैन स्मारक भी स्थित है्।
बेलूर कैसे पहुंचे
बेलूर, सड़क और रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन हसन में स्थित है जो बेलूर से 38 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां से राज्य के अन्य शहरों के लिए नियमित रूप से बसें भी मिलती है। बेलूर से हसन, बंगलौर, मंगलौर और मैसूर के लिए बसें आसानी से मिल जाती है।
बेलूर किस मौसम में जाएं
बेलूर की यात्रा की सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान होता है।



Click it and Unblock the Notifications