भरतपुर में स्थोत लोह्गढ़ किला वास्तुशिल्पीय दृष्टि से राजस्थान के सुंदर किलों में से एक है। यह किला जो लोहे के किले के नाम से भी जाना जाता है, महाराजा सूरजमल ने बनवाया था। यह किला अपनी मज़बूत संरचना के लिए जाना जाता है जिसने ब्रिटिश सेना के लगातार कई आक्रमणों को झेला।
इस किले में तीन महल हैं, महल ख़ास, कमरा महल और पुराना महल। वर्तमान में कमरा महल राज्य पुरातात्विक संग्रहालय है। किले के परिसर के अन्य कई स्मारकों में किशोरी महल, मोती महल, जवाहर बुर्ज और फ़तेह बुर्ज शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications