पुराना चंदेरी, चंदेरी से 19 किमी. की दूरी पर उर्वशी नदी के किनारे स्थित है। इस स्थान को बुड्ढी चंदेरी भी कहा जाता है। इससे कई ऐतिहासिक और वैदिक महत्व जुड़े हुए हैं और इसे महाकाव्यों में इतिहास के पन्नों में स्थान प्राप्त है। पुराना चंदेरी गाँव जैन समुदाय का मुख्य रूप से परवर जैन समुदाय का महत्वपूर्ण स्थान है।
यहाँ कई जैन मंदिर हैं जो 9 वीं और 10 वीं शताब्दी के हैं। जैन समुदाय के लोग इसे एक तीर्थस्थान मानते हैं और इसीलिये पूरे देश से बड़ी संख्या में जैन लोग यहाँ आते हैं। यहाँ की मूर्तियों और इमारतों की वास्तुकला निर्माण की समृद्ध शैली का प्रदर्शन करती है जो देखने में प्रभावशाली है।



Click it and Unblock the Notifications