अगर समय मिले तो यात्री चिकमंगलूर से 40 किमी दूर केमनहगंडी मार्ग पर बाबा बूदन गिरी हिल्स के नजदीक स्थित स्थमाणिक्यधारा जलप्रपात जा सकते हैं। शोला वन के केन्द्र में स्थित यह जलप्रपात हिन्दुओं के साथ ही मुस्लिमों का भी एक पवित्र स्थल माना जाता है। माणिक्यधारा जिसका शाब्दिक अर्थ है मोतियों की धारा, शांत व प्राकृतिक सौंदर्य का आनन्द लेने वाले लोगों के लिए एक आदर्श स्थल है।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, संत हजरत दादा हयाथ मीर कलन्दर अपने 4 शिष्यों के साथ इस स्थान पर अपनी प्यास बुझाने आये थे। काफी देर इंतजार के बाद, उनकी प्रार्थना तब स्वीकार हुई जब पर्वतों से निकलकर माणिक्यधारा जलप्रपात से उन्हें जल प्राप्त हुआ।
इस जलप्रपात का जल पवित्र माना जाता है क्योंकि स्थानीय लोगों का मानना है कि इसमें कुछ ऐसे गुण हैं कि यह त्वचा संबधी रोगों को दूर कर देता है। इस स्थान पर पहुंचकर, यात्री आस-पास स्थित स्थानीय दुकानें भी देख सकते हैं जहां विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए विविध औषधियां बिकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications