Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» चिल्का

चिल्का पर्यटन - लैगून की भूमि

46

चिल्का भारत में सबसे बड़े तटीय लैगून, चिल्का झील के लिए प्रसिद्ध है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील होने का गौरव हासिल है। चिल्का पर लैगून होने के कारण यह ओडिशा के लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक है। राजधानी भुवनेश्वर से 81कि.मी. दूर स्थित चिल्का जि़ला गंजम, खुर्द और पुरी की सीमा पर स्थित है।

चिल्का- इतिहास पर एक नज़र

एक भौगोलिक सर्वेक्षण से यह पुष्टि हुई है कि प्लेस्टोसीन अवधि के अंत के दौरान चिल्का बंगानल की खाड़ी का हिस्सा हुआ करता था। भारत के इतहास में इस जगह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कलिंग वंश के शासनकाल के दौरान, चिल्का एक हलचल भरा वाणिज्यिक केंद्र और प्रमुख बंदरगाह था। टॉलेमी ने भी अपने लेखों में चिल्का झील को एक महत्वपूर्ण बंदरगाह कहा है।

चिल्का में और आसपास के पर्यटन स्थान

चिल्का में पर्यटन का मुख्य कारण विश्व प्रसिद्ध चिल्का झील है। चिल्का झील के अलावा चिल्का पर्यटन अनेक पर्यटन गतिविधियाँ जैसे नौका विहार, फिशिंग तथा बर्ड वाचिंग और वन्यजीव स्थान देखने को मिलते हैं।

चिल्का - प्रकृति के सान्निध्य में

पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, जलीय जानवरों तथा सरीसृपों के साथ आप चिल्का पर्यटन की समृद्धि देख सकते हैं। हर साल सर्दियों में पक्षियों की हज़ारों प्रजातियाँ चिल्का झील पर आती हैं। मछलियाँ, कछुए, केंकड़ें, झींगें और मौलक जैसे जलीय जानवर इस झील में रहते हैं। यहाँ लिंइलेस स्किंक और इरावाडी डॉलफिन भी देखी जा सकती हैं।

चिल्का का मौसम

चिल्का की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान अक्तूबर और मार्च के महीनों के बीच होता है। इस दौरान यह जगह अनेक प्रवासी पक्षियों के लिए स्वर्ग बन जाती है और हम जानते हें कि ये पक्षी पर्यटन का मुख्य कारण है। इसके अलावा, मौसम भी ठंडा रहता है। दिन के समय तापमान सुखद रहता है।

कैसे पहुँचे चिल्का

हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आप चिल्का तक पहुँच सकते हैं। भुवनेश्वर हवाईअड्डा यहाँ कि लिए निकटतम हवाईअड्डा है और निकटतम रेलवे स्टेशन रंभा और बालुगाँव में हैं। पुरी और कटक से आप बसें तथा टैक्सी ले सकते हैं।

चिल्का इसलिए है प्रसिद्ध

चिल्का मौसम

घूमने का सही मौसम चिल्का

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें चिल्का

  • सड़क मार्ग
    चिल्का तक सड़कमार्ग से भी पहुँचा जा सकता है। आसपास के स्थानों से चिल्का तक पहुँचने के लिए आप बस भी ले सकते हैं। आप टैक्सी भी ले सकते हैं। आसपास के स्थानों से चिल्का की यात्रा के लिए ओटीडीसी(उड़ीसा पर्यटन विकास निगम) द्वारा टूर आयोजित किए जाते हैं। एसी बस में प्रति व्यक्ति एक टूर का खर्चा लगभग 500रूपए आता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    यहाँ से निकटतम रेलवे स्टेशन रंभा और बालुगाँव में स्थित हैं। रंभा चिल्का से 32कि.मी. दूर है जबकि बालुगाँव करीब है। इन स्थानों से चिल्का के लिए निसमित बसें चलती हैं। आप टैक्सी भी ले सकते हैं। समय का मज़ा लेने के लिए आप नौकासवारी कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    चिल्का के लिए निकटतम हवाईअड्डा भुवनेश्वर में स्थित बिजू पटनायक हवाईअड्डा है। इस हवाईअड्डे पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा उपलब्ध है। हवाईअड्डे से चिल्का तक 110कि.मी. की दूरी आप दो घंटों में तय कर सकते हैं। राजधानी से चिल्का के लिए नियमित बसें चलती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu