नगालोइ गांव में हरियाली के बीच स्थित नगालोइ जलप्रपात यहां आने वाले पर्यटकों को मुग्ध कर देता है। नगालोइ गांव को नगालोईमौल के नाम से भी जाना जाता है। चुराचांदपुर के आकर्षणों में से एक इस जलप्रपात का विकास बड़ी तेजी से हुआ है।
नगालोइ गांव चुराचांदपुर के जिला मुख्यालय से सिर्फ 9 किमी दूर है और बस या टैक्सी से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। नगालोइ जलप्रपात घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं जिससे यहां यातायात साधनों को लेकर कोई परेशानी नहीं होती है। अगर आप यहां बहुत ज्यादा समय नहीं बिता रहे हैं तो कुछ ही घंटों में आप नगालोइ जलप्रपात घूमकर वापस चुराचांदपुर आ सकते हैं।
इस जलप्रपात को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सकते हैं। लोग चट्टानों पर गिरते पानी को देखने में घंटों बिता देते हैं। पानी की मधुर आवाज और यहां के सुरम्य दृश्य नगालोइ जलप्रपात को विश्ष्टिता प्रदान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications