कूर्ग की यात्रा के दौरान, पर्यटकों को दुबारे की सैर के दौरान हारांगी की सैर के लिए अवश्य आना चाहिए। यह एक बांध है जिसे दुबारे जंगल के पार, कुशलनगर के पास, कावेरी नदी पर बनाया गया है। इस बांध की ऊंचाई 47 मीटर और लम्बाई 846 मीटर है। मानसून के दौरान, पर्यटक इस बांध की सैर पर अवश्य आएं। अगस्त और सितम्बर के महीने में यह बांध देखने में बेहद आकर्षक लगता है। इस बांध के पास में एक गेस्ट हाउस स्थित है जहां पर्यटक ठहर भी सकते है और इस गेस्ट हाउस को पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के द्वारा चलाया जाता है। यह बेहद शांत जगह है। पर्यटक समय - समय पर यहां आते रहते है।



Click it and Unblock the Notifications