पोल्लीबेट्टा, पश्चिमी घाट के क्षेत्र में स्थित एक कृषि क्षेत्र है। यह क्षेत्र कॉफी की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक एस्टेट, अम्माथी सड़क पर स्थित है। यहां टाटा कॉफी एस्टेट का मुख्यालय भी है और टाटा प्लॉंट में लगभग 10,000 एकड़ क्षेत्र में पौधे लगे हुए है। कॉफी के पौधों के अलावा, यहां इलायची, दाल चीनी, काली मिर्च और वनिला आदि की पैदावार भी बड़ी मात्रा में होती है।
बड़े - बड़े पेड़ों के बीच छोटे - छोटे कॉफी के पौधे लगाएं जाते है। इस क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले कॉफी के बीज पैदा होते है। इस क्षेत्र में संतरे की पैदावार भी भारी मात्रा में होती है। अगर किसी खेत में कॉफी की पैदावार नहीं होती है तो वहां धान उगाया जाता है। टाटा एस्टेट, रहने के लिए हेरीटेज बंगला देता है जिसे प्लांटेशन ट्रेल्स के नाम से जाना जाता है जहां आकर पर्यटक ठहर सकते है और कॉफी के बागानों को देख सकते है।
यहां पास में ही भगवान बौद्ध को समर्पित एक मंदिर और एक पुराना किला स्थित है। पूरा शहर बेहद सुंदर है और हरियाली से भरा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications