लक्ष्मी नारायण मंदिर को 10 वीं सदी में बनाया गया था। यह चंबा क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है जिसे राजा साहिल वर्मन ने 920 और 940 ई. के बीच अपने शासनकाल के दौरान बनवाया था। यह मंदिर शिखर शैली में बनाया गया था।
मंदिर में कुल 6 श्राइन है जिनमें हिंदू देवताओं की मूर्ति तगी हुई है। भगवान ब्रहमा, विष्णु और महेश का समर्पित यह मंदिर बेहद सुंदर है। इसके अलावा देवी गौरी, राधा की पूजा भी यहां की जाती है। मंदिर में मुख्य मूर्ति भगवान विष्णु की लगी है जो एक दुर्लभ मार्बल से बनी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications