रंग महल को राजा उमेद सिंह ने सुराना मोहल्ला में बनवाया था। पूरा महल मुगल और ब्रिटिश शैली के स्थापत्य मिश्रण से बना हुआ है। इस महल का मुख्य आकर्षण 18 वीं सदी के पंजाब पहाड़ी शैली के भित्तिचित्र है जो भगवान कृष्ण के जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं।
महल में एक संग्रहालय भी था जिसमें रखे सामान और एंटीक पीस बाद में हटाकर दिल्ली के राष्ट्रीय संगहालय में रख दिए गए थे। महल में आकर पर्यटक अंदर स्थित दुकानों से हस्तनिर्मित सामान जैसे रूमाल, वुड लुम- मेड शॉल और चप्पलें भी खरीद सकते हैं। इस महल में पर्यटक सुबह 10 से 1 और शाम 2 से 5 बजे तक भ्रमण कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications