तिरुनल्लुर, दरासुरम के बाहरी इलाके में स्थित एक गाँव है। यह दरासुरम से 8 किमी दूर थंजावूर जिले की ओरथंदु तालुका में स्थित है। यह गाँव कल्याणसुंदरेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भगवान शिव की कल्याणसुंदरेश्वर के रूप में पूजा की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण चोल शासनकाल के दौरान हुआ था। यह मंदिर पूजा करने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है और भक्त बड़ी संख्या में साल भर यहाँ आते हैं। यहाँ आने का सबसे अच्छा तरीक यह है कि आप दरासुरम से तिरुनल्लुर आने वाली बस में बैठ जाएँ। तिरुनल्लुर के सबसे नज़दीक का रेलवे स्टेशन सुंदरपेरूमल कोवली में है अत: आप यहाँ रेलगाड़ी द्वारा भी आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications