डिगबोई तेलशोधन कारखाना को देश का सबसे पहला तेलशोधन कारखाना होने की ख्याति प्राप्त है और विश्व की सबसे पुराना कार्यरत तेलशोधन कारखाना है। यह 1901 में स्थापित किया गया था और इसकी उत्पादन क्षमता लगभग 0.65 मिलियन मिट्रिक टन प्रतिवर्ष की है।
डिगबोई तेलशोधन कारखाना इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित है। तेलशोधन कारखाने में कच्चे तेल से मोम बनाने की इकाई भी है। समय के साथ डिगबोई तेलशोधन कारखाने को बेहतर किया गया है और इसे सुधारने के लिये कई कदम उठाये गये हैं। सॉल्वेन्ट डी-वैक्सिंग इकाई और वैक्स हाइड्रोपॉलिशिंग इकाई तेलशोधन कारखाने के ऐसे ही दो भाग हैं।



Click it and Unblock the Notifications