मार्गेरीटा ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले का छोटा सा शहर है। असम की कोयले की रानी के रूप में मशहूर यह भाग हरे-भरे चाय के बागानों और कोयले के खदानों से ढका है। इस शहर का अस्वाभाविक नाम इसके रोचक इतिहास से सम्बन्धित है।
इस भाग में रेलवे को लाने वाली असम रेलवे और ट्रेडिंग कम्पनी ने इस काम के लिये इटली के एक इन्जीनियर रॉबर्टो पागानिनी को काम पर रखा था। पागानिनी ने पुलों का निर्माण किया जिससे कोयले वाले क्षत्रों में रेल पहुँच सकी। इस इन्जीनियर के सम्मान में इस स्थान का नाम इटली की रानी मार्गेरीटा के नाम पर रखा गया।
पटकाई पहाड़ियों और बुरही-डेहिंग नदी से घिरे मार्गेरीटा में कई रोचक स्थल हैं। मार्गेरीटा गोल्फ कोर्स प्रमुख पर्यटक आकर्षण है जबकि यहाँ उपस्थित कई चाय के बागानों में अवश्य जाना चाहिये। यह शहर प्लाइवुड उत्पादों का महत्वपूर्ण उत्पादक है।



Click it and Unblock the Notifications