हाथी प्रशिक्षण शिविर, यहां आने वाले लोगों के लिए एक मस्ट टू विजिट जगह है। कावेरी नदी के किनारे के छोटे से एरिया में हाथियों को ट्रेनिंग दी जाती है। इन हाथियों को एक विशेष स्थानीय जनजाति कुराबास के द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। पर्यटक यहां आकर हाथी के खेल और अठखेलियों को देख सकते है।
अगर आप सौभाग्यशाली हुए तो यहां आकर आप ये भी देख सकते हैं कि कैसे हाथियों को खिलाया पिलाया जाता है। यहां काम करने वाले लोग पेशेवर प्रकृतिवादी हैं जो आपको हाथियों के इतिहास, पारिस्थितिकी और जीव विज्ञान का पूरा ज्ञान देंगे। यहां आने वाले पर्यटक वाइल्डलाइफ सफारी, एलीफैंट राइड का भी आनंद ले सकते हैं। साथ ही इस जगह पर आपको कई रंग बिरंगी चिड़िया भी दिखेंगी।



Click it and Unblock the Notifications