भुवनेश्वर शिव मंदिर के लिए प्रसिद्द है जो डुंगरपुर से 9 किमी. की दूरी पर एक पहाड़ी पर स्थित है। यहाँ पर्यटक प्राकृतिक रूप से बना हुआ शिवलिंग और एक प्राचीन मठ देख सकते हैं। रंगपंचमी के अवसर पर यहाँ एक वार्षिक मेला भरता है।
इस त्यौहार का प्रमुख आकर्षण गैर नृत्य है। यह नृत्य पुरुषों द्वारा किया जाता है जिसमें वे एक लंबा अंगरखा पहनते हैं जो दक्षिणावर्त और वामावर्त घूमता है। यह राजस्थान के आदिवासी भील समुदाय का एक लोकनृत्य है और विशेष रूप से यह होली के त्यौहार के समय किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications