गुरुद्वारा गोदावरिसर, कोटकपुरा – बठिंडा रोड़ पर धिल्वन कलां गाँव में स्थित है। ऐसा विश्वास है कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने तलवंडी साबो जाते हुए इस स्थान की सैर की थी। स्थानीय लोगों का ऐसा विश्वास है कि गुरु ने इस गाँव में एक परिवार को अपने वस्त्र प्रदान किये थे। ऐसा कहा जाता है कि ये वस्त्र अभी भी उस परिवार के पास हैं। धिल्वन कलां गाँव में एक पवित्र तालाब गोदावरी सर भी है जहाँ गुरु गोबिंद सिंह ने स्नान किया था।



Click it and Unblock the Notifications